कोरोनाः मध्य प्रदेश ने पार किया 2 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा, सीएम ने दी बधाई

प्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा दो करोड़ के पार पहुंच गया है वहीं वैक्सीन की किल्लत भी देखने को मिली. भोपाल में वैक्सीन की कमी के कारण वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा. इसे लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है.

Advertisement
मध्य प्रदेश में नजर आई वैक्सीन की किल्लत भी (फाइल फोटो) मध्य प्रदेश में नजर आई वैक्सीन की किल्लत भी (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 29 जून 2021,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST
  • अब तक 2.02 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन
  • वैक्सीन की कमी से भोपाल में लौटे लोग 

मध्य प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2 करोड़ के पार पहुंच गया है. प्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा दो करोड़ के पार पहुंच गया है वहीं वैक्सीन की किल्लत भी देखने को मिली. भोपाल में वैक्सीन की कमी के कारण वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा. इसे लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है.

Advertisement

मध्य प्रदेश में 28 जून की शाम 7 बजे तक वैक्सीन की कुल 2 करोड़ 2 लाख 83 हजार 723 डोज लगाई जा चुकी थी. 28 जून को ही 4 लाख 61 हजार 698 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी थी. जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान में 1 करोड़ 78 लाख 91 हजार 659 पहली डोज लगाई जा चुकी है.

जानकारी के मुताबिक 23 लाख 92 हजार 64  लोगों को सेकंड डोज दी जा चुकी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर ट्वीट कर खुशी जताई और लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू हुए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में मध्य प्रदेश ने अब तक 2 करोड़ वैक्सीन के डोज लगाकर नागरिकों को कोरोना से सुरक्षा का मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान किया है. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सभी फ्रंटलाइन वर्करों और नागरिकों को बधाई.

Advertisement

हालांकि, इस उपलब्धि के बीच सोमवार को मध्यप्रदेश के पास वैक्सीन की कुल 4 लाख 69 हज़ार डोज ही उपलब्ध थे जिसके चलते सभी जिलों में वैक्सीन सेंटर कम कर दिए गए थे. दरअसल, सरकार ने सोमवार को 25 फीसदी से कम वैक्सीनशन वाले जिलों में टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोमवार को यह नियम बनाया गया. हर संभाग के दो जिलों को चुना गया जहां वैक्सीनशन की रफ्तार अब तक धीमी रही है.

भोपाल में वैक्सीन की कमी से लौटे लोग

वैक्सीन की कमी के चलते राजधानी भोपाल में वैक्सीन लगवाने आए लोग बिन टीकाकरण ही वापस लौटने पर मजबूर हुए. भोपाल में सोमवार को कोविशील्ड वैक्सीन की कमी दिखी जिसके चलते यहां कोवैक्सीन के डोज ही उपलब्ध थे लिहाजा जिनको पहली डोज कोविशील्ड की लगी थी, उन्हें भी वापस भेज दिया गया. इससे लोगों में नाराजगी भी नजर आई.

कांग्रेस ने घेरा तो सरकार ने दी सफाई

कांग्रेस ने इसके लिए सरकार को घेरा. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि वैक्सीन का रिकॉर्ड बनाने के लिए सरकार वैक्सीन को रोक-रोककर वैक्सीनेशन अभियान चला रही है. कांग्रेस के आरोप पर सरकार की ओर से चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मोर्चा संभाला. सारंग ने कहा कि सरकार ने 16 लाख वैक्सीन लगाकर रिकॉर्ड बनाया है. इसलिए हमसे उम्मीद भी ज्यादा है. उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि हम एक दिन में 10 लाख वैक्सीन भी लगा रहे हैं इसलिए आपको लग रहा होगा कि चार लाख ही क्यों लगा रहे. विश्वास सारंग ने कहा कि एक-दो दिन वैक्सीनेशन की संख्या कम हो सकती है लेकिन हम फिर भी काफी तेजी से वैक्सीनेशन कर रहे हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »