शिवराज और BJP पर कांग्रेस का हमला, कहा-नौकरियां हैं ही नहीं तो आरक्षण किसमें देंगे

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मध्य प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा और सरकार हमें यह बताए कि नौकरियां कहां से आएंगी, रोजगार कहां से आएगा?

Advertisement
सिंघवी का बीजेपी पर हमला सिंघवी का बीजेपी पर हमला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST
  • कांग्रेस का भाजपा पर निशाना
  • कहा- नौकरी है नहीं तो रिजर्वेशन कैसा
  • 'रोजगार के बारे में क्यों नहीं बोलते PM?'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की सरकारी नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित किए जाने की घोषणा और बेरोजगारी से जुड़े आंकड़ों पर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधा है. गुरुवार को मुख्यमंत्री और भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कई सवाल दागे. पार्टी ने सवाल किया कि जब नौकरियां ही नहीं हैं तो फिर आरक्षण किस चीज में दिया जाएगा. 

Advertisement

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह दावा भी किया कि मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है. न्यूज एजेंसी पीटीाई के मुताबिक चौहान के हालिया बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यह बताएं कि नौकरियों में आरक्षण से देश को क्या मिलने वाला है? जब आपके पास नौकरियां हैं ही नहीं, तो आरक्षण किस चीज़ में देंगे?'


 

उन्होंने यह सवाल भी किया, 'भाजपा और सरकार हमें यह बताए कि नौकरियां कहां से आएंगी, रोजगार कहां से आएगा?' गौरतलब है कि चौहान ने गत 18 अगस्त को कहा था कि 'मध्यप्रदेश में शासकीय नौकरियां अब सिर्फ मध्य प्रदेश के बच्चों को ही दी जाएंगी. इसके लिए आवश्यक क़ानूनी प्रावधान किया जा रहा है. प्रदेश के संसाधनों पर प्रदेश के बच्चों का पहला अधिकार है.'

Advertisement


 

वेतनभागी वर्ग से जुड़े लोगों की नौकरियां जाने के दावे वाली एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सिंघवी ने कहा, 'वेतनभोगी वर्ग जो अपनी आय पर निर्भर होता है, उसकी नौकरियों में जबरदस्त गिरावट आई है. आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल तक लगभग 1.45 करोड़ वेतनभोगी लोगों ने रोजगार गंवा दिए थे. वो आंकड़ा अब 1.9 करोड़ हो गया है.'

कांग्रेस नेता सिंघवी ने पीएम मोदी से सवाल किया, 'माननीय प्रधानमंत्री जी रोजगार के बारे में क्यों नहीं बोलते?'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »