MP: सीएम शिवराज ने सरकारी कर्मचारियों को दी त्योहारों पर सौगात, एरियर का ऐलान

मध्य प्रदेश सरकार ने आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का बकाया एरियर देना का फैसला किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों को मंगलवार को सातवें वेतन आयोग के एरियर की तीसरी किश्त देने का ऐलान किया.

Advertisement
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST
  • कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतन आयोग का एरियर
  • 40 हजार से कम वेतन वाले कर्मचारियों को एडवांस

मध्य प्रदेश सरकार ने आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का बकाया एरियर देना का फैसला किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों को मंगलवार को सातवें वेतन आयोग के एरियर की तीसरी किश्त देने का ऐलान किया.

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, मेरे कर्मचारी भाई-बहनों, आपको बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने कोविड-19 की चुनौती से लड़ने में हरसंभव सहयोग दिया. अर्थव्यवस्था कठिन दौर से गुजर रही थी और इसलिए सातवें वेतन आयोग के एरियर की तीसरी किश्त हम नहीं दे पाए थे; लेकिन अब हमने इसे देने का फैसला किया है.

Advertisement

 

मुख्यमंत्री ने कहा, 'हमने यह भी तय किया है कि जिन कर्मचारियों का वेतन 40 हजार रुपये मासिक से कम है, उनको अब 10 हजार रुपये त्योहार एडवांस दिया जायेगा. यह त्योहार एडवांस आप 31 मार्च तक कभी भी ले सकते हैं. मैंने पहले ही कहा था अस्थाई रूप से एरियर और इंक्रीमेंट रोके गए हैं, लेकिन इसकी एक-एक पाई सभी कर्मचारी भाई-बहनों की दी जायेगी.'

देखें:

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों को आने वाले पर्वों की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आप अपने आने वाले त्योहारों को हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं. आप सभी को दुर्गोत्सव, दशहरा, दीपावली की अग्रिम बधाई, शुभकामनाएं.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »