रांची प्रोटेस्ट: 10 अगस्त को विधानसभा कूच करेंगे छात्र, कहा- हुड़दंग न मचे

रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों ने 10 अगस्त को विधानसभा तक मार्च करने का ऐलान किया है. छात्रों ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है. प्रदर्शनकारियों से अपील की गई है कि ये आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से होगा और किसी तरह का हंगामा न हो.

Advertisement
रांची में छात्र पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक मार्च करेंगे. (Photo- PTI) रांची में छात्र पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक मार्च करेंगे. (Photo- PTI)

आशुतोष मिश्रा

  • रांची,
  • 09 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है. छात्रों ने 10 अगस्त को 'विधानसभा घेराव' की पूरी तैयारी कर ली है. ऐसे में प्रोटेस्ट छात्र संगठनों ने प्रदेश भर के छात्रों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रांची पहुंचने की अपील की है.

छात्र नेताओं ने आंदोलन में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से पहले रांची स्थित पुरानी विधानसभा के पास पहुंचने का निर्देश दिया है. छात्र नेताओं ने बताया कि सभी छात्र पहले पुरानी विधानसभा के पास जमा होंगे और वहीं से एक साथ नई विधानसभा की ओर पैदल मार्च करेंगे.

Advertisement

आंदोलन कर रहे छात्रों ने बताया है कि ये विधानसभा मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से होगा. जंतर-मंतर पर हुए बवाल से सबक लेते हुए छात्रों को सख्त हिदायत दी गई है कि मार्च के दौरान किसी भी तरह का हंगामा, उपद्रव या हुड़दंग न मचाया जाए.

छात्र नेताओं का कहना है कि अब तक चले उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तारीफ पूरे देश में हो रही है. इसी अनुशासित दबाव के कारण सरकार बैकफुट पर आई है. ऐसे में आंदोलन की इस छवि को किसी भी हाल में खराब नहीं होने देना है.

'जितनी बड़ी संख्या, उतनी मजबूत होगी आवाज'

छात्र संगठनों ने प्रदर्शनकारियों से अपनी एकता का सबूत देने के लिए कहा है. उनका कहना है कि अपनी मांगों को मजबूती से मनवाने के लिए छात्रों की भीड़ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. जितनी ज्यादा संख्या में युवा रांची पहुंचेंगे, सरकार पर उतना ही दबाव बनेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रांची प्रोटेस्ट: छात्रों के बीच खींचतान, अब अलग-अलग गुट से मिलेगी सरकार... थोड़ी देर में वार्ता

परिवहन की रुकावटों से बचने की सलाह

प्रशासनिक स्तर पर बसों को रोके जाने की आशंका को देखते हुए छात्रों से रविवार को ही रांची पहुंचने के लिए कहा गया है. जिन छात्रों के क्षेत्रों से ट्रेन की सुविधा मौजूद है, उन्हें बसों के बजाय ट्रेन से यात्रा करने की सलाह दी गई है ताकि वो समय पर मार्च के लिए पहुंच सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »