झारखंड: ट्यूशन फीस के अलावा अन्य मदों में शुल्क नहीं वसूल पाएंगे निजी स्कूल, जांच कमेटी का गठन

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने जानकारी देते हुए कहा कि लगातार अभिभावक अपने बच्चों के ऑनलाइन क्लास से नाम कट जाने को लेकर काफी चिंतित थे और इस तरीके की शिकायत लगातार मिल रही थी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 26 जून 2021,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST
  • लॉकडाउन में स्कूलों पर नकेल
  • पेरेंट्स एसोसिएशन मुखर

झारखंड में निजी स्कूलों  के ट्यूशन फीस के अलावा दूसरे मदों में अतिरिक्त फीस वसूली और फीस बढ़ोतरी मामले को लेकर लगातार राज्य सरकार को शिकायत मिल रही थी. इन शिकायतों पर गौर करते हुए शिक्षा विभाग ने उपायुक्त के मार्फत शुल्क निर्धारण कमेटी और जांच कमेटी का गठन कर दिया है.

सरकार के शिक्षा विभाग और विभिन्न जिला उपायुक्तों को झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के साथ-साथ अभिभावकों और विभिन्न माध्यमों से यह जानकारी मिल रही थी कि राज्य के निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से ट्यूशन फीस के अलावा दूसरे मदों में फीस वसूली जा रही है. वहीं नियम कानून को ताक में रखकर इस कोरोना काल में भी कई बड़े निजी स्कूलों की ओर से फीस में बढ़ोतरी भी की गई है.
 
झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन लगातार मुखर रहा है. पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय के अलावा सदस्यों ने जिले के उपायुक्त राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के सचिव से भी मुलाकात कर मामले से अवगत कराया है. उसके बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए उपायुक्त के माध्यम से शुल्क निर्धारण कमेटी और जांच कमेटी का गठन कर दिया है.

Advertisement

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने जानकारी देते हुए कहा कि लगातार अभिभावक अपने बच्चों के ऑनलाइन क्लास से नाम कट जाने को लेकर काफी चिंतित थे और इस तरीके की शिकायत लगातार मिल रही थी. जिसे लेकर राज्य सरकार को अवगत भी कराया गया और अब जाकर जांच कमेटी का गठन कर दिया गया. ऐसे निजी स्कूलों पर अब नकेल कसी जा सकेगी.
 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »