झारखंड: OBC, SC और ST छात्रों को अब तक नहीं मिला मुफ्त भोजन, MLA प्रदीप यादव ने सरकार से मांगा जवाब

झारखंड में OBC, SC, ST छात्रों के लिए छात्रावासों में मुफ्त भोजन और सुविधाओं की योजना अब तक लागू नहीं हुई है. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने विधानसभा में सरकार से इस देरी पर सवाल उठाया. सरकार ने माना कि योजना अभी अधूरी है और जल्द लागू करने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई ठोस समयसीमा नहीं दी गई.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो (Meta AI) प्रतीकात्मक फोटो (Meta AI)

सत्यजीत कुमार

  • झारखंड,
  • 06 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

झारखंड में OBC, SC, ST छात्रों के लिए सरकार द्वारा घोषित मुफ्त भोजन और अन्य सुविधाओं की योजना अब तक लागू नहीं हुई है. कांग्रेस विधायक और नेता विधायक दल प्रदीप यादव ने झारखंड विधानसभा में सरकार से इस पर जवाब मांगा. उन्होंने पूछा कि जब सरकार ने योजना की घोषणा कर दी थी, तो इसे अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया?

Advertisement

सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य में OBC, SC, ST छात्रों के लिए छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं. साथ ही, अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को मुफ्त भोजन, छात्रवृत्ति, साइकिल और अन्य सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया है.

मुफ्त भोजन योजना अब तक नहीं हुई लागू

लेकिन जब विधायक ने पूछा कि क्या यह सच है कि यह योजना अब तक लागू नहीं हुई है, तो सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया. सरकार ने बताया कि 21 फरवरी 2025 से योग्य संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों से आवेदन मांगे गए हैं. इन प्रक्रियाओं के बाद ही योजना लागू की जाएगी.

जब विधायक प्रदीप यादव ने पूछा कि क्या यह योजना इसी वित्तीय वर्ष में लागू होगी, तो सरकार ने स्पष्ट समयसीमा नहीं दी. उन्होंने बस इतना कहा कि कार्य योजना पूरी होने के बाद इसे जल्द लागू किया जाएगा.

Advertisement

कांग्रेस विधायक ने सरकार से मांगा जवाब 

विधायक प्रदीप यादव ने सरकार से तुरंत योजना लागू करने की मांग की है, ताकि छात्रावासों में रहने वाले हजारों OBC, SC, ST छात्रों को जल्द से जल्द मुफ्त भोजन और अन्य सुविधाएं मिल सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »