बकरी चोरी के शक में 35 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, मुखिया समेत 7 गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के बिंदादिरी गांव में बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो लोगों की पिटाई कर दी. इस घटना में 35 वर्षीय दिलदार अंसारी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि निजाम अंसारी घायल हैं. पुलिस ने घायल के बयान पर एफआईआर दर्ज कर गांव के मुखिया पांडा बोदरा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है.

Advertisement
आरोपियों के हमले में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है. (Photo: Representational ) आरोपियों के हमले में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • खूंटी,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

झारखंड के खूंटी ज़िले में बकरी चोरी के शक में 35 साल के एक आदमी की पीट-पीटकर हत्या करने और एक अन्य को घायल करने के आरोप में गांव के मुखिया समेत सात लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. एक एजेंसी के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात मुरहू पुलिस स्टेशन इलाके के बिंदादिरी गांव में हुई.

Advertisement

खूंटी के SDPO मंगल सिंह जामुदा ने कहा, "कार में सवार चार लोग कथित तौर पर बकरियां चुराने गांव गए थे. ग्रामीणों ने उनमें से दो को पकड़ लिया और कथित तौर पर उनकी पिटाई की, जबकि बाकी दो लोग गाड़ी में भाग निकले." घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल ले गई. अधिकारी ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय दिलदार अंसारी की मौत हो गई.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया जुर्म
अंसारी गुमला ज़िले के सिसई का रहने वाला था. जामुदा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके परिवार को सौंप दिया गया. उन्होंने आगे कहा, "हमने मंगलवार को गांव के मुखिया पांडा बोदरा (50) समेत सात लोगों को गिरफ़्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया."

Advertisement

SDPO ने बताया कि हमले में घायल हुए निज़ाम अंसारी के बयान के आधार पर FIR दर्ज करने के बाद ये गिरफ़्तारियां की गईं. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »