झारखंड: स्कूली छात्रा को किडनैप कर 8 लोगों ने किया गैंगरेप, 3 बदमाश अरेस्ट

झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी में स्कूल से घर लौट रही आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. इस मामले के तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अन्य पांच आरोपी फरार हैं. पीड़िता ने तीनों की पहचान कर ली है. पुलिस ने घटना के दिन पहने गये टी- शर्ट और बाइक बरामद किया.

Advertisement
झारखंड में स्कूली छात्रा से गैंगरेप झारखंड में स्कूली छात्रा से गैंगरेप

aajtak.in

  • ,
  • 24 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:03 PM IST

खूंटी के मुरहू थाना अंतर्गत 18 सितंबर को एक आदिवासी नाबालिग छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी. तभी उसे अगवा कर कुछ लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया था. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी के नाम मरियानुस बोदरा,सोनल बोदरा और मारकुस बोदरा हैं.

तीनों मुरहू थाना क्षेत्र के चतराडीह गांव के रहने वाले हैं. 18 सितंबर को पीड़िता स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर जा रही थी. इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच युवक पीछा करते हुए लड़की को जबरन उठा कर जंगल ले गये और बारी बारी से दुष्कर्म किया. लड़की ने चीखने चिल्लाने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जान से मारने की धमकी दे कर चुप करा दिया.

Advertisement

 देर शाम किसी तरह घर पहुंच कर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. 19 सितंबर को मुरहू थाना में मामला दर्ज हुआ. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खूंटी एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया. 

छानबीन के बाद तीन आरोपी को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ करने पर इन लोगों ने दुष्कर्म की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि दुष्कर्म की घटना को 6 लोगों ने अंजाम दिया था. वहीं दो अन्य सहयोगी रहे, जो आसपास आने जाने वालों पर नजर रख रहे थे.

खूंटी डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि मुरहू थाना अंतर्गत 18 सितंबर को स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.अन्य आरोपायों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. सामूहिक दुष्कर्म मामले में आठ लोग शामिल थे. पहले से लड़की से किसी का कोई जान पहचान नहीं था. आरोपी के पास से घटना के दिन पहने गये टी शर्ट और बाईक बरामद हुआ है. पीड़िता ने तीनों की पहचानी कर ली है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट - अरविंद सिंह

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »