दांतों से काटा किडनैपर का हाथ और..., स्कूली बच्चे ने नाकाम की अपहरण की कोशिश

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने छात्र गौरव भट्टाचार्य को किडनैप करने की कोशिश की, लेकिन गौरव ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के हाथ पर काट लिया और भाग निकला. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement
स्कूल बच्चे ने नाकाम की अपहरण की कोशिश (Photo: ITG) स्कूल बच्चे ने नाकाम की अपहरण की कोशिश (Photo: ITG)

सिथुन मोदक

  • धनबाद,
  • 15 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

झारखंड में धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के बेड़ाकोलियरी स्थित निजी पब्लिक स्कूल में मंगलवार सुबह एक छात्र को अज्ञात व्यक्ति द्वारा किडनैप करने का प्रयास किया गया. हालांकि छात्र की समझदारी और साहस के कारण यह घटना टल गई. सूचना मिलते ही धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने छात्र, परिजनों और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की. फिलहाल, पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटे हुए है.

Advertisement

पीड़ित बच्चे गौरव भट्टाचार्य के पिता आशीष भट्टाचार्य ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह करीब 11 बजे बेटा स्कूल वैन से स्कूल पहुंचा था. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे पकड़कर खींचने का प्रयास किया. वह टोपी लगाए था और चेहरे को रुमाल से ढंके हुए थे, पास के झाड़ी में एक वैन भी मौजूद थी. किडनैपर द्वारा झाड़ी में खींचे जाने पर गौरव ने हिम्मत दिखाते हुए अपहरणकर्ता के हाथ को दांत से काट लिया और खुद को छुड़ाकर वहां से भाग निकला. वह करीब दो किलोमीटर दूर जाकर झाड़ियों में छिप गया, जिससे उसकी जान बच गई. 

बाद में स्थानीय लोगों की मदद से गौरव को सुरक्षित स्कूल लाया गया. घटना की जानकारी स्कूल प्राचार्य को दी गई, जिन्होंने तत्काल छात्र के पिता आशीष भट्टाचार्य और धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली को सूचना दी.
 
धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने मीडिया को बताया की सूचना प्राप्त हुई कि स्कूल के बाहर से किडनैपींग करने का प्रयास किया गया है. घटनास्थल पर पहुंचे है. यहां लगे CCTV कैमरा के माध्यम से जांच की जा रही है. परिजन के द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर आगे की अग्रतर करवाई की जायेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »