पत्नी की हत्या कर फर्श के नीचे दफनाया शव, 4 दिन बाद खुला राज... झारखंड में दिल दहलाने वाला कांड

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के तुंगी गांव में 40 वर्षीय गुरुवारी हांसदा का शव घर के फर्श के नीचे दफन मिला. वह चार दिनों से लापता थीं. मां की तलाश में मायके पहुंचीं शादीशुदा बेटियों ने दीवारों पर खून के धब्बे देख पुलिस को सूचना दी.

Advertisement
हत्याकांड से इलाके में सनसनी. (Photo: Representational ) हत्याकांड से इलाके में सनसनी. (Photo: Representational )

सत्यजीत कुमार

  • पश्चिमी सिंहभूम,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिस घर में 40 साल की गुरुवारी हांसदा अपने परिवार के साथ रहती थीं, उसी घर के फर्श के नीचे उनका शव दफन मिला. मां के चार दिन से लापता होने पर उनकी शादीशुदा बेटियों को चिंता हुई. वे मायके पहुंचीं तो घर की दीवारों पर खून के धब्बे देखकर उनके मन में अनहोनी की आशंका गहरा गई. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद जांच शुरू हुई और घर के भीतर खुदाई के दौरान जो सामने आया, उसने पूरे गांव को सन्न कर दिया.

Advertisement

चार दिन से मां का पता नहीं, बेटियों को सताने लगी चिंता
यह मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांड्राशाली थाना क्षेत्र के तुंगी गांव का है. मृतका की पहचान 40 वर्षीय गुरुवारी हांसदा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवारी पिछले चार दिनों से लापता थीं. वह कहीं दिखाई नहीं दे रही थीं, जिससे पड़ोसियों को भी शक होने लगा. उन्होंने गुरुवारी की शादीशुदा बेटियों को फोन कर इसकी जानकारी दी.

मां की कोई खबर नहीं मिलने पर बेटियां मायके पहुंचीं. घर के अंदर दीवारों पर खून के धब्बे देखकर उन्हें किसी अनहोनी का डर सताने लगा. उन्होंने देर किए बिना पुलिस को सूचना दी. बेटियों की इस सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

घर के फर्श के नीचे दफन मिला मां का शव
पुलिस टीम तुंगी गांव पहुंची और घर की तलाशी ली. शुरुआती जांच में घर के अंदर ही शव दफन किए जाने की आशंका सामने आई. इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर के फर्श की खुदाई कराई गई. खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से गुरुवारी हांसदा का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ.

Advertisement

जिस मां की तलाश में बेटियां मायके पहुंची थीं, उसका शव घर के भीतर ही दफन मिला. इस खुलासे के बाद गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है.

पति हिरासत में, हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
मामले में पुलिस ने मृतका के पति राम हांसदा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर घरेलू विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही मौत की परिस्थितियों का पता चल सकेगा. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि गुरुवारी हांसदा की मौत कैसे हुई और उनके शव को घर के फर्श के नीचे क्यों दफनाया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »