गैंगस्टर प्रिंस खान का एक और गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे, दिल्ली में रहकर लाखों की रकम भेजी दुबई

प्रिंस खान गिरोह के एक और गुर्गे को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, जांच के दैरान आरोपी के पास 40 बैंकों खातों की डिटेल मिली है. आरोपी अभी तक चालीस लाख रुपये के करीब का ट्रांजेक्शन कर चुका है. उसके पास से करीब 65 दिरहम (दुबई करेंसी) भी बरामद हुए हैं.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

सिथून कुमार मोदक

  • धनबाद,
  • 14 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

झारखंड के धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान से जुड़े एक और आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, प्रिंस खान का गुर्गा वीर सिंह पैसों का ट्रांजेक्शन करने का काम करता था. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है.

मामले में धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार बताया कि धनबाद पुलिस की एक टीम गठित कर अपराधियों के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत ही गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह को तोड़ने के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है. इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले वीर सिंह की गिरफ्तार किया है.

Advertisement

वीर सिंह खुद दुबई जाकर प्रिंस खान को पहुंचाता रुपये

उन्होंने बताया कि प्रिंस खान का गुर्गा वीर सिंह के पास से करीब 40 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन के सबूत भी मिले हैं. आरोपी के पास से 40 बैंक खातों की डिटेल भी मिली है. वह खुद दुबई जाकर प्रिंस खान को पैसे पहुंचाने का काम करता था.

एसएसपी ने आगे बताया कि अभी तक पूरे मामले में सौ से अधिक बैंक खाते को सीज किए जा चुके हैं. इसमें करोड़ों का ट्रांसलेशन किया गया है. वीर सिंह दो माह पहले से प्रिंस खान के लिए पैसे का लेन देन कर रहा था.

दुबई की करेंसी 65 दिरहम भी बरामद

एसएसपी ने आगे बताया कि पकड़े गए आरोपी वीर सिंह दिल्ली में रहकर काम करता था. वीर सिंह के पास से 65 दिरहम भी बरामद हुए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »