कश्मीर के अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला, 6 पुलिसवाले शहीद

अनंतनाग के अचाबल में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर ये हमला किया गया है. जिसमें एसएचओ फिरोज डार के साथ पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक नागरिक की मौत हो गई थी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 16 जून 2017,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

उत्तरी कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार शाम पुलिस दल पर आतंकी हमला हुआ. हमले में एक एसएचओ समेत 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं. आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर ने ली है.

के अचाबल में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर ये किया गया है. जिसमें एसएचओ फिरोज डार के साथ पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक नागरिक की मौत हो गई थी.

आधिकारिक सूत्रों ने आज तक को बताया कि दोपहर बाद आतंकवादियों ने अचाबल इलाके के पास पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए. हमले में घायल सभी पुलिस कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने बताया कि शहीद थाना प्रभारी की पहचान उपनिरीक्षक फिरोज के रूप में हुई है जो आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी की चपेट में आ गए. वह पुलवामा के रहने वाले थे. उन्होंने कहा कि अन्य शहीदों में एक चालक और चार अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं जो अपनी जीप में नियमित ड्यूटी पर थे.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का हाथ होने का संदेह है. उसने अरवनी मुठभेड़ का बदला लेने के लिए यह हमला कराया होगा जिसमें उसके स्थानीय कमांडर जुनैद मट्टू के मारे जाने की बात कही जा रही है. बिजबेहड़ा के अरवनी में मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई और इसमें सभी तीन आतंवादियों के मारे जाने की बात कही जा रही है. अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि सेना क्षेत्र की तलाशी ले रही है.

के बाद सेना, एसओजी, सीआरपीएफ और पुलिस के ने हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement