होटल कांड में दोषी पाए गए मेजर गोगोई, कार्रवाई के आदेश

गौरतलब है कि मेजर लितुल गोगोई पिछले साल बडगाम में पत्थरबाजों से बचाव के लिए एक आम नागरिक को आर्मी की जीप के बोनट पर बांधकर दर्जनों गांवों में घुमाने पर चर्चा में आए थे. 

Advertisement
होटल कांड में फंसे मेजल लितुल गोगोई! होटल कांड में फंसे मेजल लितुल गोगोई!

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

श्रीनगर में एक होटल के बाहर लड़की के साथ हिरासत में लिए गए मेजर लितुल गोगोई के खिलाफ अब अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी. उन्हें ड्यूटी के वक्त ऑपरेशनल एरिया से दूर होने का दोषी पाया है. इसके अलावा मेजर गोगोई को निर्देशों के खिलाफ जाकर स्थानीय नागरिक से मेल-मिलाप बढ़ाने का भी दोषी पाया गया है.

बता दें कि इसी साल 23 मई को भारतीय सेना के मेजर लितुल गोगोई श्रीनगर के होटल ग्रैंड ममता में बडगाम की लड़की के साथ हिरासत में लिए गए थे. मामला सामने आने के बाद सेना ने इस मामले में का आदेश दिया था. (फोटो- मेजर लितुल गोगोई)

Advertisement

मेजर गोगोई कथित तौर पर स्थानीय लड़की के साथ होटल में चेक-इन करना चाहते थे. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और होटल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली थी.

पुलिस ने मेजर गोगोई और लड़की को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था. आईजीपी ने इस मामले की जांच श्रीनगर जोन के एसपी सज्जाद शाह को सौंपी थी, जबकि गोगोई को सेना की बडगाम यूनिट के पास वापस भेज दिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »