भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर NH तीसरे दिन भी बंद

राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात एसएसपी संजय कोतवाल ने NH के तीसरे दिन भी बंद रहने की जानकारी दी. राजमार्ग को गुरुवार को तेज बारिश की वजह से हुए भीषण भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया था.

Advertisement
गुरुवार को लैंडस्लाइड के बाद बंद किया गया था NH गुरुवार को लैंडस्लाइड के बाद बंद किया गया था NH

प्रियंका झा

  • जम्मू,
  • 19 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

भूस्खलन की वजह से जम्म-श्रीनगर राष्ट्रीय मार्ग शनिवार को लगातार तीसरे दिन बंद रहा. राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण फैले मलबे को हटाने का काम तेजी से चल रहा है.

राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात एसएसपी संजय कोतवाल ने NH के तीसरे दिन भी बंद रहने की जानकारी दी. राजमार्ग को गुरुवार को तेज बारिश की वजह से हुए के कारण बंद कर दिया गया था. संजय कोतवाल ने बताया कि 550 ट्रकों सहित करीब 600 वाहन 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं.

Advertisement

कोतवाल ने बताया कि उनके आदमी और मशीनें राजमार्ग से मलबा हटा रहे हैं. जब तक पूरा रास्ता साफ और यातायात के लिए सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक किसी भी वाहन को से गुजरने की मंजूरी नहीं दी जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement