पुलवामा में सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी शहीद, एक घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम पर अचानक आतंकियों ने हमला कर दिया. दोनों ओर से फायरिंग जारी है और इस हमले में 1 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया है.

Advertisement
सुरक्षाबलों के जवान (फाइल फोटो-PTI) सुरक्षाबलों के जवान (फाइल फोटो-PTI)

अशरफ वानी / शुजा उल हक

  • श्रीनगर,
  • 21 मई 2020,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

  • पुलवामा के प्रिचू में आतंकी हमला
  • आतंकी हमले में 1 सुरक्षाकर्मी शहीद
  • पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम पर अचानक आतंकियों ने हमला कर दिया. दोनों ओर से फायरिंग जारी है. इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस का 1 जवान शहीद हो गया है जबकि एक घायल हुआ है. घाटी में लगातार दूसरे दिन सुरक्षाबलों पर हमला किया गया है.

Advertisement

गुरुवार दोपहर हमलावरों ने सुरक्षा बलों की पार्टी पर अंधाधुंध गोलीबारी की. जानकारी के अनुसार, पुलवामा के प्रिचू में पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त नक्का पार्टी थी. आतंकी अचानक आए और सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से भी फायरिंग की गई. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है.

पिछले दो दिनों में सुरक्षा बलों पर यह दूसरा आतंकी हमला है. कल बुधवार को श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में इसी तरह के हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे. हमलावरों ने जवानों से हथियार भी छीन लिए थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात दोनों जवान दुकान पर सामान लेने गए थे, तभी उन पर हमला किया गया था.

आज ही जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. लोलाब के जंगलों से सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े हुए हैं. तीनों के पास हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था.

Advertisement

गौरतलब है कि घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है. हाल में ही हिज्बुल के टॉप कमांडर रियाज नायकू को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था. वहीं, मंगलवार को सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में दो आतंकियों को मार गिराया था, जिसमें हिज्बुल का डिप्टी कमांडर जुनैद सेहराई भी था. उसके पिता अलगाववादी नेता और तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरपर्सन हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »