जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LoC के पास जोरदार ब्लास्ट, 4 आतंकियों के परखच्चे उड़े

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के करीब माइन ब्लास्ट हुआ है. इस धमाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकियों के परखच्चे उड़ गए. धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है.

Advertisement
धमाके के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. (Representation Photo- Pixabay) धमाके के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. (Representation Photo- Pixabay)

मीर फरीद

  • श्रीनगर,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:48 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के करीब जबरदस्त धमाका हुआ है. कृष्णा घाटी सेक्टर में जीरो लाइन के पास नंगी टेकरी इलाके में हुए इस माइन ब्लास्ट में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकवादी मारे गए. इनमें एक टॉप लश्कर-ए-तैयबा कमांडर भी शामिल है.

बताया जा रहा है कि ये धमाका एंटी-इनफिल्ट्रेशन ग्रिड के तहत लगाई गई माइंस फटने से हुआ, जिससे घुसपैठियों के परखच्चे उड़ गए. धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे सेक्टर में अलर्ट जारी कर दिया है और किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है.

Advertisement

इस धमाके में मारे गए एक शख्स की पहचान लश्कर के टॉप कमांडर मोहम्मद फैजान के तौर पर हुई है. बाकी तीन आतंकवादियों के नाम वकास, इश्तियाक और आसिम हैं.

मेंढर में जंग लगी दो बारूदी सुरंगें बरामद

वहीं भारतीय सेना के जवानों ने सोमवार को मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में सीमा बाड़ के पास दो जंग लगी बारूदी सुरंगें बरामद की है. अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक बनाने के दौरान सुबह 8:25 बजे और दोपहर 12:10 बजे ये बारूदी सुरंगें देखी गईं. बाद में सेना के विशेषज्ञों ने एक नियंत्रित विस्फोट के जरिए दोनों विस्फोटक उपकरणों को नष्ट कर दिया.

पिछले एक हफ्ते के दौरान सेना ने इस इलाके में करीब एक दर्जन बारूदी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय किया है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में नमाज के वक्त 'सुसाइड ब्लास्ट', 16 की मौत, मस्जिद बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Advertisement

बता दें कि घुसपैठ रोकने के अभियान के तहत LoC के अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं. हालांकि, भारी बारिश के कारण कई बार ये सुरंगें बहकर बाहर आ जाती हैं, जिससे संभावित खतरा बना रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »