J-K: बीजेपी कनेक्शन वाले लश्कर आतंकी का दावा, पार्टी की कई जानकारी पाकिस्तान को दी

बीजेपी कनेक्शन वाले लश्कर आतंकी तालिब हुसैन ने पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे कर दिए हैं. उसने बताया है कि वो बीजेपी की कई सारी जानकारी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को दे रहा था.

Advertisement
बीजेपी की गतिविधियों की जानकारी पाक को दी बीजेपी की गतिविधियों की जानकारी पाक को दी

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 07 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 5:17 AM IST

जम्मू कश्मीर में लश्कर के आतंकी के पकड़े जाने से भारतीय जनता पार्टी की मुसीबत बढ़ गई है. रविवार को जब रियासी इलाके से तालिब हुसैन नाम के लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किया गया, तो उसने अपने तार बीजेपी से बता दिए. ये भी जानकारी सामने आ गई कि तालिब भाजपा के माइनॉरिटी सेल का सदस्य रहा था.

अब पूछताछ के दौरान उसी तालिब हुसैन ने कई चौंकाने वाले खुलासे कर दिए हैं. उसने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार उसे हथियार मुहैया करवाए जा रहे थे. उसके मुताबिक पाकिस्तान ड्रोन के जरिए उन तक हथियार पहुंचा रहा था. जब तालिब से बीजेपी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उसने सिर्फ इतना बताया कि उसकी तरफ से पार्टी गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को दी गई थी. अब ये कौन सी जानकारी रही, अभी तक स्पष्ट नहीं है.

Advertisement

शुरुआती जांच के बाद ये कहा गया था कि तालिब हुसैन जम्मू प्रांत में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे का आईटी और सोशल मीडिया सेल प्रभारी बनाया गया था. हालांकि, भाजपा की तरफ से कहा गया है कि वह केवल 18 दिनों के लिए पार्टी के साथ जुड़ा रहा. तालिब 9 मई को भाजपा में शामिल हुआ और 27 मई को इस्तीफा दे दिया था. लेकिन पार्टी की ये सफाई विपक्ष को हजम नहीं हो रही है. कांग्रेस तो सीधे निशाना साधते हुए कह रही है कि जो पार्टी राष्ट्रवाद को लेकर इतना प्रचार करती है, उसके सदस्य हिंसक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल हैं.

अभी के लिए बीजेपी इस मामले में एनआईए जांच की मांग कर रही है. वो किसी भी आतंकी से अपना कनेक्शन नहीं मान रही है. तालिब की गिरफ्तारी की बात करें तो रविवार को ग्रामीणों ने 2 आतंकियों को पकड़ा था. उनके पास से 2 एके सीरीज की राइफल, 7 ग्रेनेड, एक पिस्टल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया था. दोनों ही आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय सदस्य बताए गए थे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »