जम्मू: डोडा में अब तक तीन आतंकियों का खात्मा, पहाड़ पर छिपे चौथे टेररिस्ट की तलाश तेज

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ जारी है. एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक तीन आतंकी मार गिराए हैं. एक और आतंकवादी की तलाश जारी है.

Advertisement
जम्मू के डोडा में सुरक्षाबलों ने अब तक तीन आतंकी मार गिराए हैं (फाइल फोटो-PTI) जम्मू के डोडा में सुरक्षाबलों ने अब तक तीन आतंकी मार गिराए हैं (फाइल फोटो-PTI)

सुनील जी भट्ट

  • श्रीनगर,
  • 26 जून 2024,
  • अपडेटेड 11:52 PM IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ जारी है. एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक तीन आतंकी मार गिराए हैं. एक और आतंकवादी की तलाश जारी है. सूत्रों के अनुसार डोडा जिले में पहाड़ी की चोटी पर कुल 4 आतंकवादी छिपे हुए थे, अब तक 3 आतंकवादी मारे गए हैं. जम्मू के एडीजीपी ने बताया कि आतंकियों के उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. 

Advertisement

बता दें कि डोडा के जंगल में बुधवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी. इसमें सुरक्षा बलों ने अबतक आतंकी मार गिराए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 11 और 12 जून को पहाड़ी जिले में हुए दोहरे आतंकवादी हमलों के बाद सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ पुलिस द्वारा गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान के बीच सुबह करीब 9.50 बजे गंडोह क्षेत्र के बजाद गांव में गोलीबारी शुरू हुई.  

आतंकियों के कब्जे से बरामद सामान (फोटो क्रेडिट- ANI)

11 जून को चत्तरगल्ला में एक जॉइंट जांच चौकी पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जबकि अगले दिन गंडोह क्षेत्र के कोटा टॉप पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था. डबल अटैक के बाद सुरक्षाबलों ने अपने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिए और जिले में घुसपैठ कर एक्टिव 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों पर 5-5 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया. 

Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों की मदद से पुलिस ने सिनू पंचायत के गांव में अभियान चलाया, लेकिन एक 'ढोक' (मिट्टी के घर) में छिपे आतंकवादियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी जारी है. उन्होंने बताया कि निगरानी के लिए सेना का एक हेलीकॉप्टर भी इलाके के ऊपर मंडराता देखा गया. इस बीच अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के चिंगस इलाके के पिंड गांव से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के गश्ती दल ने मंगलवार देर शाम ग्रेनेड बरामद किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »