J-K: बारामूला में सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, पांच आतंकियों को किया ढेर

बारामूला में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लग गई है. कुल पांच आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है. इस लिस्ट में लश्कर का कमांडर यूसफ कांतरू भी शामिल है.

Advertisement
लश्कर का कमांडर लश्कर का कमांडर

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 21 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST
  • पिछले कई दिनों से घाटी में हो रही टारगेट किलिंग
  • सुरक्षाबल चला रहे ऑपरेशन, कई आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लग गई है. हाल में हुई मुठभेड़ में सेना द्वारा कुल पांच आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है. इसमें दो लश्कर के आतंकी बताए जा रहे हैं तो तीन स्थानीय दहशतगर्द हैं. इस लिस्ट में लश्कर का कमांडर यूसफ कांतरू भी शामिल है. यूसफ के अलावा फैजल, हिलाल, उस्मान, फैजान को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया है.

Advertisement

इससे पहले आईजीपी कश्मीर ने बताया था कि बारामूला एनकाउंटर में लश्कर का टॉप आतंकी कमांडर युसूफ कांतरू मारा गया है. वह हाल ही में बडगाम जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ और उसके भाई, एक सैनिक और एक नागरिक की हत्या समेत नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की कई हत्याओं में शामिल था. उन्होंने इसे एक बड़ी सफलता बताया था. 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया था कि यह मुठभेड़ मालवा इलाके में चल रही थी. यहां शुरुआत में ही तीन सैनिकों को चोट आ गई. हालांकि बाद में ऑपरेशन में तेजी आई और फिर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. एक अकेले एनकाउंटर में पांच आतंकियों को मार गिराया गया. 

पिछले कुछ दिनों से लगातार घाटी में सुरक्षाबलों और आतंकियों को बीच ऐसे ही मुठभेड़ का दौर जारी है. आतंकियों द्वारा एक तय रणनीति के तहत टारगेट किलिंग को भी अंजाम दिया जा रहा है. कभी सरपंच को निशाना बना रहे हैं तो कभी कश्मीर में रह रहे बाहरी लोगों पर हमला हो रहा है.

Advertisement


ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »