J-K: आतंकियों ने बांदीपोरा के टैक्सी स्टैंड के पास किया धमाका, छह लोग घायल

जम्मू कश्मीर में बांदीपोरा के टैक्सी स्टैंड के पास धमाका हुआ है. इसमें छह आम नागरिकों के घायल होने की जानकारी है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.

Advertisement
बांदीपोरा के टैक्सी स्टैंड पर धमाका बांदीपोरा के टैक्सी स्टैंड पर धमाका

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 26 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST
  • बांदीपोरा के टैक्सी स्टैंड के पास ग्रेनेड हमला
  • छह आम नागरिक घायल, सेना का काफिला था निशाना

जम्मू कश्मीर में फिर एक बार आतंकी हमला (Blast in Bandipora) हुआ है, जिसमें अबतक छह आम नागरिक घायल हो गए हैं. आतंकियों ने बांदीपोरा के टैक्सी स्टैंड के पास ग्रेनेड फेंका था. इनका निशाना सेना का काफिला बताया जा रहा है.

जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, आतंकियों ने यह ग्रेनेड बांदीपोरा के सुंबल पुल क्षेत्र में फेंका था. इसमें छह आम लोग घायल हो गए हैं.

Advertisement

घायल छह लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिनको श्रीनगर के हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. वहीं चार का इलाज बांदीपोरा में ही चल रहा है. फिलहाल इलाको को खाली करा लिया गया है. मौके पर भारी सुरक्षाबल मौजूद है.

जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन उनके खात्मे के लिए चलाए जा रहे विभिन्न एंटी टेरर ऑपरेशन से बौखलाए हुए हैं. आतंकियों ने पिछले दिनों गैर-कश्मीरियों को भी निशाने पर लिया था. इसमें यूपी-बिहार से वहां जाकर काम करने वाले कुछ मजदूरों की जान ली गई थी. इससे पहले पुंछ में हमला हुआ था, जिसमें सेना के छह जवान शहीद हुए थे. फिर इन आतंकियों को पुंछ के जंगलों में घेर लिया था. 25 अक्टूबर को ही वहां जिया मुस्तफा नाम के आतंकी को ढेर किया गया था. सुरक्षा बल वहां जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »