J-K: कुपवाड़ा में घुसपैठ की साजिश नाकाम, 6 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम किया है. यहां के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 6 आतंकियों को मार गिराया है.

Advertisement
6 आतंकी ढेर (फोटो फाइल) 6 आतंकी ढेर (फोटो फाइल)

जावेद अख़्तर / अश्विनी कुमार

  • श्रीनगर,
  • 10 जून 2018,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम किया है. यहां के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 6 आतंकियों को मार गिराया है.

सेना के अधिकारियों ने बताया है कि नियंत्रण रेखा (LoC) पर केरण सेक्टर में आतंकी भारतीय सीमा में की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान सुरक्षाबलों ने उनकी साजिश को नाकाम करते हुए उन्हें निशाना बनाया, जिसमें 6 आतंकियों की मौत हो गई है. फिलहाल, सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रमजान के दौरान घाटी में का ऐलान करने के बाद सुरक्षाबलों ने केरण सेक्टर में तीसरी बार घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया है. 

हालांकि, इस बीच घाटी में आतंकी घटनाओं में इजाफा है. आतंकियों ने अलग-अलग जगह दो दर्जन से ज्यादा बार ग्रेनेड अटैक किए हैं, जिनमें पुलिस चौकियों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »