कश्मीर घाटी में तैनात सुरक्षा बलों के लिए गृह-मंत्रालय बना रहा है एसओपी

कश्मीर घाटी में आतंकी बुरहान वानी के इनकाउंटर के बाद घाटी में आखिर कैसे इतनी हिंसा की आग भड़की. इसे लेकर अब केंद्र और राज्य सरकार माथापच्ची कर रही हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर के बाद कश्मीर में जैसे ही बुरहान वानी के मरने की खबर आई वैसे ही सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई.

Advertisement
सुरक्षा बलों के लिए बनेगा एसओपी सुरक्षा बलों के लिए बनेगा एसओपी

कश्मीर घाटी में आतंकी बुरहान वानी के इनकाउंटर के बाद घाटी में आखिर कैसे इतनी हिंसा की आग भड़की. इसे लेकर अब केंद्र और राज्य सरकार माथापच्ची कर रही हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर के बाद कश्मीर में जैसे ही बुरहान वानी के मरने की खबर आई वैसे ही सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई.

Advertisement

सोशल मीडिया पर होगी सख्ती
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब सवाल उठे रहे हैं कि पहली जानकारी में शामिल किसी व्यक्ति के जरिए बाहर आई. या फिर किसी और तरीके से. इन सवालों सवालों के जावब ढूंढे जा रहे हैं. मंत्रालय अब सेना और अर्ध सैनिक बलों के सोशल मीडिया में फोटो जानकारी और पोस्ट करने के लिए एक एसओपी यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बना रहा है. कश्मीर में आर्मी, बीएसएफ, सीआरपीएफ, कश्मीर पुलिस और दूसरी पैरामिलिट्री फोर्स सुरक्षा के कामों में लगी है. कुछ दिन पहले गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों को एसओपी फॉलो करने और उसे बनाने को लेकर एक बैठक की थी. कश्मीर में सुरक्षा संभाल रहे सुरक्षा बलों को एसओपी जारी करने पर विचार कर रहा है. जिसमें ये होगा कि कोई भी सुरक्षा बल से जुड़ा जवान फेसबुक, whatsapp और ट्विटर पर ना तो वीडियो, फोटो और न ही किसी तरीके की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पोस्ट कर सकेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »