अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को पाक में कॉन्फ्रेंस का न्योता, PoK के राष्ट्रपति ने किया आमंत्रित

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति याकूब खान ने आसिया अंद्राबी और अन्य अलगाववादी नेताओं को इस्लामाबाद में दो दिन के लिए होने जा रही कॉन्फ्रेंस के लिए न्योता भेजा है. भारत और पाकिस्तान के बीच एनएसए स्तर की वार्ता शुरू होने से ऐन पहले इस तरह की हरकत से ये बातचीत फिर से मुश्किल में पड़ सकती है.

Advertisement
अलगाववादी नेता है आसिया अंद्राबी अलगाववादी नेता है आसिया अंद्राबी

मोनिका शर्मा

  • श्रीनगर,
  • 13 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

वार्ता शुरू होने से ऐन पहले ही पाकिस्तान ने फिर एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में फिर से कड़वाहट आने के आसार हैं. अलगाववादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की सीनियर नेता और दुखतरान-ए-मिल्लत की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी को इस्लामाबाद में दो दिन तक चलने वाली राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के लिए न्योता भेजा गया है.

PoK राष्ट्रपति का न्योता
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति सरदार मोहम्मद याकूब खान ने को इस्लामाबाद में दो दिन के लिए होने जा रही कॉन्फ्रेंस के लिए न्योता भेजा है. ये कॉन्फ्रेंस 20-21 जनवरी को होगी.

Advertisement

कश्मीर सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
इस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से कश्मीर विवाद और भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर पड़ रहे इसके असर को लेकर चर्चा होगी. इसके अलावा कश्मीर में शांति, देश में बढ़ रहे हिन्दू चरमपंथ, कश्मीर में भारतीय संविधान की धारा 370 और 35A को हटाए जाने को लेकर चल रही चर्चा और कश्मीर विवाद पर इसके संभावित असर को लेकर भी चर्चा की जाएगी.

ऐसा पहली बार नहीं है जब भारत के साथ से पहले पाकिस्तान ने इस तरह की हरकत की हो. बल्कि इससे पहले पिछले साल अगस्त में भी एनएसए वार्ता से पहले पाकिस्तानी हाई कमिशन ने कश्मीरी अलगाववादियों को मुलाकात का न्योता दिया था. इसके बाद वार्ता रद्द कर दी गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement