शिमला में धार्मिक समारोह के दौरान 26 वर्षीय युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शिमला जिला के कुलगांव गांव में धार्मिक समारोह के दौरान फायरिंग कर दी गई. जिसके चलते एक गोली एक युवती को लग गई और उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
शिमला में युवती की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational ) शिमला में युवती की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • शिमला,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के एक गांव में एक धार्मिक समारोह के दौरान एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. मृतक की पहचान रितिका (26) के रूप में हुई है, जो शिमला के रोहड़ू स्थित आंध्रा गांव की रहने वाली थी.

Advertisement

यह घटना रविवार को कुलगांव गांव में एक स्थानीय देवता के नवनिर्मित मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हुई. पुलिस के अनुसार जब सभी लोग नाच रहे थे, तभी आरोपी ने गोली चला दी. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह घटना हर्ष फायरिंग के चलते हुई.

यह भी पढ़ें: UP: ‘जनेऊ’ संस्कार के दौरान हर्ष फायरिंग, युवक गिरफ्तार... हथियार जब्त

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
पुलिस ने बताया कि गोली रितिका को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और शव को बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि मौके से अहम सबूत जुटाए गए हैं और घटना में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है.

Advertisement

वहीं तलाशी के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. शिमला के SSP गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चिड़गांव पुलिस थाने में BNS की धारा 103 (1) और भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »