ससुर ने फेसबुक पर भेजे अश्लील वीडियो... बहू का आरोप- जब ब्लॉक कर दिया तो आकर धमकी दी

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि जब ससुर को ब्लॉक कर दिया तो मायके आकर धमकी दी. एसपी बलबीर सिंह ठाकुर का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है.

Advertisement
महिला ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Representational) महिला ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • हमीरपुर,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

पहले फेसबुक पर अश्लील वीडियो भेजे गए. बहू ने अकाउंट ब्लॉक कर दिया. आरोप है कि इसके बाद ससुर सीधे उसके मायके पहुंच गया. वहां उसने कथित तौर पर धमकी दी, छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सामने आए इस मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

एजेंसी के मुताबिक, पीड़िता पिछले करीब 10 महीनों से अपने मायके में रह रही है. उसका कहना है कि ससुराल का माहौल ठीक नहीं था, इसलिए उसने वहां से अलग रहने का फैसला किया. आरोप है कि 3 नवंबर 2025 को उसके ससुर ने अपने फेसबुक अकाउंट से उसे अश्लील वीडियो भेजा. इसके बाद महिला ने उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया.

यह भी पढ़ें: इंस्टा क्वीन पलक रजक सुसाइड केस: पति का आरोप- शादी के बाद भी था पत्नी का अफेयर; ननद का दावा- अश्लील वीडियो हैं मेरे पास

शिकायत में कहा गया है कि 7 जनवरी 2026 को उसका ससुर उसके मायके पहुंचा. उसने परिवार के लोगों से बात करने का बहाना बनाया. फिर महिला को अलग ले जाकर कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उसने वीडियो और मैसेज की बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा.

Advertisement

महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई, क्योंकि वह डरी हुई थी कि शिकायत करने पर बदनामी होगी. काफी हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस से मामले की शिकायत की.

हमीरपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी आरोपों की जांच की जाएगी. फेसबुक पर भेजे गए कथित मैसेज और वीडियो सहित डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल होगी. साथ ही अन्य सबूतों और गवाहों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »