कालका-शिमला टॉय ट्रेन में लगी आग, बाल-बाल बचे 200 यात्री

हिमालयन क्वीन (52455) यात्रियों को कालका से लेकर शिमला जाने के लिए निकली थी. इस बीच सोलन जिले के धर्मपुर स्टेशन से आने बढ़ते ही कुमारहट्टी के पास ट्रेन के इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगा. यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया.

Advertisement
टॉय ट्रेन में लगी आग. टॉय ट्रेन में लगी आग.

आदित्य बिड़वई

  • शिमला ,
  • 09 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

हिमाचल प्रदेश में शिमला और कालका के बीच चलने वाली मशहूर टॉय ट्रेन के इंजन में मंगलवार को आग लग गई. बताया जा रहा है कि सोलन जिले में ट्रेन के इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगा. यह देख ट्रेन में हड़कंप मच गया. लेकिन मौका रहते आग पर काबू पा लिया गया. स्थानीय लोगों ने भी आग को भुझाने में मदद की. ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.

Advertisement

वैश्विक धरोहर घोषित हो चुकी हिमालयन क्वीन (52455) यात्रियों को से लेकर शिमला जाने के लिए निकली थी. इस बीच सोलन जिले के धर्मपुर स्टेशन से आने बढ़ते ही कुमारहट्टी के पास ट्रेन के इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगा. यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ तथा बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा होने से बच गया.  

ट्रेन में सवार थे 200 यात्री...

शिमला और कालका के बीच चलने वाली में घटना के वक्त लगभग 200 यात्री सवार थे. इस हादसे के बाद इंजन को बदल दिया गया और यात्रियों को दोबारा शिमला पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि होने की वजह से ट्रेन में आग लगी.

अंबाला संभागीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि टॉय ट्रेन के पांच आरक्षित व दो अनारक्षित डिब्बों में यात्रा कर रहे करीब 200 यात्री सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा, "हमें दोपहर करीब दो बजकर 15 मिनट पर आग की जानकारी मिली और इस पर 15 मिनट के भीतर काबू पा लिया गया."

Advertisement

शर्मा ने कहा कि आग के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है. इसके लिए किसी इलेक्ट्रिक या तकनीकी खामी जिम्मेदार हो सकती है. उन्होंने कहा कि घटना की तकनीकी जांच के आदेश दिये गये हैं और वरिष्ठ संभागीय यांत्रिकी अभियंता दीपक गोयल आग लगने का कारण पता करने के लिए जांच करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »