कोई करता था वेल्डिंग, तो कोई सीख रहा था टाइल्स लगाना... टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के शूटरों की क्राइम कुंडली

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की क्राइम कुंडली सामने आई है. सोनीपत के रेहान ने नौवीं में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. वह अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है और बाहर आने के बाद वेल्डिंग का काम करने लगा था.

Advertisement
टाइगर श्रॉफ पर हमले के 2 शूटर हरियाणा के रहने वाले हैं. (Photo: ITG) टाइगर श्रॉफ पर हमले के 2 शूटर हरियाणा के रहने वाले हैं. (Photo: ITG)

पवन राठी

  • सोनीपत,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की क्राइम कुंडली सामने आने के बाद कई चौंकाने वाली बातें पता चली हैं. सोनीपत के रहने वाले दोनों आरोपियों की पृष्ठभूमि अलग-अलग है. एक आरोपी रेहान नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था और अवैध हथियार रखने के मामले में जेल भी जा चुका है. वहीं, दूसरा आरोपी नाबालिग है, जिसे उसके पिता पत्थर और टाइल्स लगाने का काम सिखा रहे थे. अब इस मामले में दोनों की गिरफ्तारी से उनके परिवार हैरान हैं.

Advertisement

नौवीं में फेल हुआ रेहान, पहले भी जा चुका है जेल
रेहान सोनीपत के गांव देवरू का रहने वाला है. परिवार के मुताबिक उसने नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. इसके बाद वह काम की तलाश में जुट गया. हालांकि, उसकी जिंदगी में अपराध का एक अध्याय भी जुड़ चुका है. परिजनों के मुताबिक, रेहान अवैध हथियार रखने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है.

परिवार ने उसे गलत रास्ते से दूर रहने और मेहनत-मजदूरी करके जिंदगी संवारने के लिए कई बार समझाया था. लेकिन अब टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में उसकी गिरफ्तारी ने परिजनों को मुश्किल में डाल दिया है.

जेल से छूटने के बाद करने लगा था वेल्डिंग का काम
रेहान अपनी मां समसिदा और छोटे भाई के साथ गांव में अपने मामा के घर रहता था. उसकी मां एक निजी कंपनी में काम करती हैं. परिवार के मुताबिक, रेहान करीब 12 साल पहले अपने पिता से अलग हो गया था.

Advertisement

रेहान की मौसी अफसाना ने बताया कि जेल से छूटने के बाद वह वेल्डिंग का काम करने लगा था. परिवार को यही बताया गया था कि वह काम पर जा रहा है. मौसी के मुताबिक बकरीद पर वह घर आया था. त्योहार मनाने के बाद काम पर जाने की बात कहकर निकल गया. परिजनों को जानकारी नहीं थी कि वह इस तरह के किसी गंभीर मामले में गिरफ्तार हो सकता है.

अब दूसरे आरोपी की क्राइम कुंडली भी जानिए
इस मामले में गिरफ्तार दूसरा आरोपी भी सोनीपत का रहने वाला है और नाबालिग है. उसके पिता के मुताबिक बेटा गोहाना में पत्थर और टाइल्स लगाने का काम सीख रहा था. वह 13 तारीख को घर आया था, लेकिन उसके बाद कहां चला गया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.

नाबालिग के पिता खुद दिव्यांग हैं और ईंट तोड़कर मजदूरी करते हैं. इसी मेहनत से परिवार का गुजारा चलता है. बेटे का नाम फायरिंग जैसे गंभीर मामले में सामने आने से परिवार सदमे में है. पिता ने आशंका जताई कि कहीं कोई उसे बहला-फुसलाकर तो नहीं ले गया. उन्होंने अभिनेता से जुड़ी फायरिंग की घटना को गलत बताया.

एक आरोपी पहले जा चुका है जेल, दूसरा नाबालिग
दोनों आरोपियों की पृष्ठभूमि में एक बड़ा अंतर सामने आया है. रेहान के परिवार के मुताबिक वह अवैध हथियार रखने के मामले में पहले जेल जा चुका है और बाहर आने के बाद वेल्डिंग का काम करने लगा था. दूसरी ओर, नाबालिग आरोपी के पिता का कहना है कि उनका बेटा टाइल्स लगाने का काम सीख रहा था.

Advertisement

अब पुलिस की जांच में यह पता लगाना अहम होगा कि दोनों आरोपी इस मामले से कैसे जुड़े, उनकी कथित भूमिका क्या थी और क्या इस घटना के पीछे किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क का हाथ है. फिलहाल, परिवारों के बयान उनकी ओर से सामने आई जानकारी हैं. आरोपियों की भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि जांच के निष्कर्षों से ही होगी. गिरफ्तार हुए 3 में एक आोरपी बिहार का रहने वाला है और मुंबई में रैपिडो चलाता था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »