दोस्तों से मिलने रोहतक आया था कपल, फिर नहर में मिले दोनों के शव... 30 लाख का कनेक्शन बना रहस्य

रोहतक में दिल्ली निवासी युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मामला सामने आया है. दोनों 26 सितंबर को कार से रोहतक आए थे. 30 सितंबर को युवक ने मां से आखिरी बार बात की थी. इसके बाद दोनों लापता हो गए. रविवार को दोनों के शव आसौधा के पास नहर से मिले.

Advertisement
दिल्ली का कपल, जिसकी रोहतक में हत्या कर दी गई. (Photo: Screengrabs) दिल्ली का कपल, जिसकी रोहतक में हत्या कर दी गई. (Photo: Screengrabs)

सुरेंदर सिंह

  • रोहतक ,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

रोहतक में दिल्ली निवासी युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव नहर में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दोनों के शव आसौधा के पास नहर से बरामद हुए हैं. दोनों करीब 8 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. हत्या का आरोप युवक के दोस्तों पर लगा है. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया है.

Advertisement

मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर के रूप में हुई है. युवक पहले सांपला खंड के गांव हसनगढ़ में जनरल स्टोर चलाता था. करीब 8 महीने पहले उसने दुकान बंद कर दी और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिल्ली में रहने लगा था. जानकारी के मुताबिक, 26 सितंबर को दोनों कार से अपने दोस्तों से मिलने रोहतक आए थे.

इसके बाद 30 सितंबर को युवक की अपनी मां से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी. रविवार शाम दोनों के शव आसौधा के पास नहर से बरामद किए गए. पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक ने कुछ जमीन बेची थी, जिससे उसे करीब 30 लाख रुपये मिले थे. वहीं युवक की कार भी गायब मिली है.

हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस इसी एंगल समेत हत्या की अन्य संभावित वजहों की जांच कर रही है. सांपला के SHO महेंद्र दलाल ने बताया कि पुलिस ने हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस और नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है.

Advertisement

हालांकि पुलिस के मुताबिक अभी हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल कार समेत अन्य सबूतों की तलाश जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »