लैंड डील: पूर्व सीएम हुड्डा को समन, 23 तक होना है पेश

न्यायामूर्ति एनएन ढींगरा जांच आयोग ने बुधवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया है.

Advertisement
हुड्डा हुड्डा

लव रघुवंशी / BHASHA

  • गुड़गांव,
  • 17 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

न्यायामूर्ति एनएन ढींगरा जांच आयोग ने बुधवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया है.

आयोग की स्थापना 2015 में सैकड़ों निजी कंपनियों को भूमि का वाणिज्य लाइसेंस प्रदान करने की तफ्तीश करने के लिए की गई थी. इन कंपनियों में स्काइलाइट हॉस्पीटेलिटी और भी शामिल है.

आयोग ने हुड्डा से 23 मार्च तक इसके समक्ष पेश होने के लिए और अपना बयान रिकॉर्ड कराने के लिए कहा है जो स्काइलाइट हॉस्पीटेलिटी और तीन अन्य कंपनियों को भूमि आवंटन से संबंधित है. स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी के प्रमोटर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं.

Advertisement

पिछले महीने आयोग ने हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी दीपेंद्र सिंह और प्राइवेट फर्म के अधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए समन दिया था.

इससे पहले आयोग ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और यूपीएससी के सदस्य छत्तर सिंह से भी पूछताछ की थी. सिंह के सीएमओ में प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement