खाटू श्याम मंदिर के पुजारी का शव फंदे से लटका मिला, खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में लगी पुलिस

सोनीपत में एक 20 साल के पुजारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक आकाश मिश्रा की उम्र 20 साल थी. जब सुबह गांव के लोग मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने देखा की पुजारी ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. जिसके बाद सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

Advertisement
पुजारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी (फाइल- फोटो) पुजारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी (फाइल- फोटो)

पवन राठी

  • सोनीपत ,
  • 13 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

हरियाणा के सोनीपत में एक मंदिर के पुजारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू की. सदर थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, आकाश मिश्रा डेढ़ साल पहले सोनीपत आया था. शुरुआत में वो साई मंदिर में काम करता था और उसके बाद नकलोई गांव में स्थित खाटू श्याम मंदिर में डेढ़ साल से पुजारी था. आकाश मिश्रा की उम्र 20 साल थी. जब सुबह गांव के लोग मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने देखा की पुजारी ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. जिसके बाद सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

Advertisement

20 साल के पुजारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 

मृतक आकाश के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा गांव नकलोई में डेढ़ साल से पुजारी का काम करता था. उसकी खुदकुशी की जानकारी उन्हें पुलिस से मिली. बीती 25 तारीख को आकाश से बात हुई थी और ऐसी कोई बात उनके सामने नहीं आई, जिसकी वजह से उसने फांसी लगाई हो. आत्महत्या के कारणों का कोई भी खुलासा नहीं हो पाया है. 

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की

इस मामले पर सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि गांव नकलोई से सूचना मिली थी कि गांव में स्थित खाटू श्याम मंदिर में पुजारी ने मंदिर में ही ऊपर बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. परिजनों के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई की जा रही है. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »