हरियाणा के नूंह में हादसा... एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से कैसे हुई मौत? जांच शुरू

हरियाणा के नूंह जिले के सलाहेरी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां दो महिलाएं और उनके दो बच्चे तालाब में डूब गए. पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे. गांव वालों ने पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया, इसके बावजूद किसी को बचाया नहीं जा सका.

Advertisement
तालाब में डूबने से महिलाओं व बच्चों की मौत. (Photo: Representational) तालाब में डूबने से महिलाओं व बच्चों की मौत. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नूंह,
  • 28 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

हरियाणा के नूंह जिले के सलाहेरी गांव में बड़ा हादसा हो गया. यहां दो महिलाएं अपने दो बच्चों के साथ तालाब पर गई थीं, इसी दौरान चारों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. आसपास के लोगों को पता चला तो मौके पर पहुंचे. इसी के साथ सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, गांव के रहने वाले आस मोहम्मद पेशे से किसान हैं, उन्होंने अपने खेत में एक तालाब खुदवाया था. गांव की महिलाएं अक्सर इस तालाब में कपड़े धोने जाती थीं. इसी बीच 38 वर्षीय जमशिदा और उनकी भाभी 35 वर्षीय मदीना अपनी बेटियों के साथ तालाब गई थीं. दोनों लड़कियां 10 वर्षीय सुमैया और 11 वर्षीय सोफिया तालाब में नहाने गईं, जबकि महिलाएं कपड़े धो रही थीं.

पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां अचानक गड्ढे में डूबने लगीं. उनकी मदद के लिए उनकी मांएं दौड़ीं और पानी में कूद गईं, लेकिन दुर्भाग्य से सभी की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों महिलाएं तैरना नहीं जानती थीं, और अपने बच्चों को बचाने की कोशिश में वे भी पानी में डूब गईं.

यह भी पढ़ें: जिन बच्चों की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, उसी की नदी में डूबने से हुई मौत... जीवित्पुत्रिका पूजा के दिन गांव में पसरा मातम

Advertisement

सूचना मिलने पर गांव वाले तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को तालाब से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सलाहेरी गांव में ऐसे तालाब कई खेतों में हैं, जहां पर लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए बेहद सावधान रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »