श्री गुरु नानक देव जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक निहंगों के हत्थे चढ़ा, गुरुद्वारे में मंगवाई माफी

गुरुग्राम के एक युवक पर श्री गुरु नानक देव जी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा. वीडियो वायरल होने के बाद निहंग उसके घर पहुंचे और उसे गुरुद्वारे ले जाकर संगत के सामने माफी मंगवाई. युवक वही बताया गया जिसने करीब आठ महीने पहले गाय के सामने चिकन मोमोज रखकर लाइव वीडियो बनाया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था.

Advertisement
आपत्तिजनक टिप्पणी पर युवक ने मांगी सार्वजनिक माफी. (Photo: ITG) आपत्तिजनक टिप्पणी पर युवक ने मांगी सार्वजनिक माफी. (Photo: ITG)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम ,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

गुरुग्राम में श्री गुरु नानक देव जी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आने के बाद सिख संगत और निहंगों में नाराजगी फैल गई. वायरल वीडियो के आधार पर निहंग आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसे अपने साथ गुरुद्वारे ले गए. वहां संगत के सामने युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात कही. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान युवक के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी बेटे की हरकत पर नाराजगी जताई.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले निहंग जसविंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाइव स्ट्रीम का वीडियो साझा किया था. इस वीडियो में एक युवती दिखाई दे रही थी और उसके पीछे श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर लगी हुई थी. लाइव स्ट्रीम के दौरान एक युवक ने युवती से पूछा कि पीछे किसकी तस्वीर लगी है और क्या वह उन्हें मानती है. इसी बातचीत के दौरान दूसरा युवक हंसता हुआ दिखाई दिया. इस वीडियो को लेकर सिख संगत और निहंगों ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे गुरु साहिब का अपमान बताया.

वीडियो सामने आने के बाद निहंग जसवंत सिंह और अन्य लोग आरोपी युवक के गुरुग्राम स्थित घर पहुंचे. उस समय वहां पुलिस भी मौजूद थी. निहंग युवक को अपने साथ गुरुद्वारे लेकर गए, जहां संगत के सामने उससे अपनी गलती स्वीकार करवाई गई. युवक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा.

Advertisement

माता-पिता ने भी बेटे की हरकत पर जताई नाराजगी

इस दौरान युवक के माता-पिता भी गुरुद्वारे पहुंचे. बेटे की हरकत से नाराज माता-पिता ने उसके व्यवहार पर गुस्सा जाहिर किया और उसे थप्पड़ भी मारे. पूरे घटनाक्रम के दौरान मौजूद लोगों के सामने युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी. निहंगों ने युवक को चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि इस बार उसे माफ कर दिया गया है, लेकिन यदि भविष्य में उसने इस तरह की कोई हरकत दोबारा की तो उसे माफ नहीं किया जाएगा. इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया. आरोपी युवक की पहचान गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी ऋतिक के रूप में बताई गई है. वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए इंग्लिश ऑनर्स का छात्र है. उसके पिता दुकानदार हैं, जबकि उसकी मां डॉक्टर हैं.

यह पहली बार नहीं है जब यह युवक विवादों में आया हो. जानकारी के अनुसार, करीब आठ महीने पहले भी वह एक विवादित वीडियो के कारण चर्चा में आया था. उस समय उसने सोशल मीडिया टास्क के चक्कर में गुरुग्राम के सेक्टर-56 में एक गाय के सामने चिकन मोमोज की प्लेट रख दी थी और उसका लाइव वीडियो बनाया था. वीडियो सामने आने के बाद गोरक्षकों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया था. उस मामले में उसकी पिटाई भी हुई थी और थाने में शिकायत देकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था.

Advertisement

गाय को चिकन मोमोज खिलाने के मामले में घिर चुका है युवक

अब एक बार फिर उसी युवक का नाम विवादों में सामने आया है. इस बार मामला श्री गुरु नानक देव जी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है. वायरल वीडियो के बाद निहंगों ने उसे पकड़कर गुरुद्वारे ले जाकर संगत के सामने माफी मंगवाई. युवक ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी किसी भी हरकत से बचने का भरोसा दिया. वहीं उसके माता-पिता ने भी बेटे के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उसके सामने ही उसे फटकार लगाई और थप्पड़ मारे. निहंगों ने स्पष्ट कहा कि इस बार उसे माफी मिल गई है, लेकिन भविष्य में ऐसी गलती दोबारा होने पर उसे माफ नहीं किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »