दिल्ली से मनाली जा रहे युवक का एक्सीडेंट, बर्थडे से एक दिन पहले मौत

दिल्ली से दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने कुल्लू मनाली जा रहे युवक की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक की कार एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान युवक की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए.

Advertisement
हादसे में दिल्ली के युवक की मौत. हादसे में दिल्ली के युवक की मौत.

चंद्र प्रकाश

  • कुरुक्षेत्र,
  • 14 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया है. यहां दिल्ली से कुल्लू-मनाली जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक का कल बर्थडे था, वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए कार से जा रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक घटना हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाइवे पर हुई है. दिल्ली का रहने वाला युवक कार से अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली घूमने के लिए जा रहा था. उस युवक का कल बर्थडे है. रास्ते में कार किसी तरह ट्रक से टकरा गई, इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए.

वहीं दिल्ली निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. हादसे के बाद तुरंत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

इस दौरान घायल युवकों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि जिस ट्रक से कार टकराई है, उसका चालक मौके से फरार हो गया है. ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. कार का अगला चकनाचूर हो गया है. इस घटना के दौरान सड़क पर ट्रैफिक रुका रहा. घटनास्थल पर आने-जाने वालों की भीड़ लग गई.

पुलिस ने कहा- ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

पुलिस कर्मी जियालाल ने कहा कि फोन पर सूचना मिली थी कि शाहाबाद में साहा पुल के ऊपर एक ट्रक और कार का एक्सीडेंट हो गया है. सूचना पर मौके पर पहुंचे और देखा कि ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से कार का एक्सीडेंट हो गया. ट्रक चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दी थी. इससे पीछे आ रही कार ट्रक से टकरा गई.

जियालाल ने बताया कि कार में सवार चार युवक दिल्ली से कुल्लू मनाली घूमने के लिए जा रहे थे. इनमें से एक युवक दिल्ली का रहने वाला है, उसका कल जन्मदिन है, उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »