सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) यानी केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीमों ने गुरुवार को चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) और चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अकाउंट से फंड के गलत इस्तेमाल मामले में चंडीगढ़ और लुधियाना में कई जगह पर छापा मारा है. टीम ने मामले में अलग-अलग जगहों पर जांच की है.
यह तलाशी पांच जगहों पर की गई, जिसमें म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चंडीगढ़ और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के फंड में धोखाधड़ी से फायदा उठाने वाले संदिग्धों के घर और बिजनेस की जगहें, सीएससीएल के सरकारी कर्मचारी अनुभव मिश्रा और जांच से जुड़ी प्राइवेट कंपनियां शामिल हैं.
जांच टीम ने जब्त किए कई रिकॉर्ड
छापेमार कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने कई अहम सबूत और सामान जब्त किए हैं. इनमें स्टोरेज ड्राइव, डिजिटल सिग्नेचर, प्रॉपर्ट्री से जुड़े दस्तावेज, फाइनेंशियल रिकॉर्ड, कई इेलक्ट्रॉनिक डिवाइस और जांच से जुड़े दूसरे कागजात सहित कई जिडिटल सबूत शामिल है. जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच और विश्लेषण टीम कर रही है.
दरअसल, हरियाणा सरकार के अनुरोध पर CBI ने राज्य के विजिलेंस और एंटी-करप्शन ब्यूरो, हरियाणा से जांच अपने हाथ में ली थी. आरोप है कि हरियाणा सरकार के आठ विभागों के तकरीबन 504 करोड़ रुपये के सरकारी फंड को नकली/फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट और धोखाधड़ी वाले डेबिट ट्रांजेक्शन के ज़रिए निकाल लिया गया. बाद में शेल कंपनियों के ज़रिए पैसों को इधर-उधर घुमाया गया.
17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट
हरियाणा मामले में CBI ने अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के छह बैंक अधिकारी, हरियाणा सरकार के तीन सरकारी कर्मचारी, दो कंपनियां और छह निजी व्यक्ति शामिल हैं.
CBI ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से जुड़े दो और मामले भी अपने हाथ में लिए हैं. पहला मामला चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL)नगर निगम चंडीगढ़ से संबंधित है. वहीं दूसरा चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (CREST) से संबंधित है। दोनों मामलों में चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है.
CSCL मामले में, CBI ने पांच बैंकरों, एक CSCL अधिकारी और एक निजी व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। CREST मामले में, पांच बैंकरों, दो CREST अधिकारियों, चार निजी व्यक्तियों और दो कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है.
मुनीष पांडे