गुरुग्राम में मां ने अपने 8 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी, अवैध संबंध का बताया जा रहा मामला

घटना सिरहौल गांव की है. पुलिस का कहना है कि अपराध के पीछे महिला का मकसद अभी तक पता नहीं चला है. हालांकि, यह संदेह है कि एक व्यक्ति के साथ महिला के कथित अवैध संबंध के बारे में बेटे को पता चल गया था.

Advertisement
गुरुग्राम में महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी. (सांकेतिक फोटो) गुरुग्राम में महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी. (सांकेतिक फोटो)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 15 मई 2024,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला ने अपने 8 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी है. पुलिस ने मंगलवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में संदेह है कि महिला के किसी से अवैध संबंध थे, इस बात की जानकारी बेटे को हो गई थी. हालांकि, सच जानने के लिए महिला से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

घटना सिरहौल गांव की है. पुलिस का कहना है कि अपराध के पीछे महिला का मकसद अभी तक पता नहीं चला है. हालांकि, यह संदेह है कि एक व्यक्ति के साथ महिला के कथित अवैध संबंध के बारे में बेटे को पता चल गया था. महिला को डर था कि बच्चा कहीं परिजन को इसके बारे में ना बता दे, इसलिए उसने प्लान के तहत बच्चे की जान ले ली.

लखीमपुर खीरी का रहने वाला है परिवार 

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की उम्र 28 साल है. महिला ने अपने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली है. पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर एक निजी अस्पताल से बच्चे की मौत की सूचना मिली थी. जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां बच्चे के माता-पिता अरविंद कुमार और उनकी पत्नी पूनम देवी मिलीं. पुलिस ने बताया कि परिवार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का रहने वाला है.

Advertisement

गुरुग्राम में मजदूरी करता है बच्चे का पिता

अरविंद कुमार मजदूरी का काम करता है. उसने गुरुग्राम के सेक्टर 18 पुलिस स्टेशन में शिकायती पत्र दिया है. अरविंद ने बताया कि उसे एक पड़ोसी ने सूचित किया कि उनका बेटा बीमार पड़ गया है. सूचना मिलने पर वो तुरंत सिरहौल में अपने किराए के घर पहुंचा. यहां देखा कि उनके घर पर भीड़ जमा है और उनकी पत्नी रो रही है. जबकि बेटा बगल में बेहोश पड़ा हुआ था.

बच्चे की गर्दन पर देखे गए चोट के निशान

अरविंद ने कहा, वो अन्य लोगों के साथ बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अपने बेटे की गर्दन पर चोट के निशान देखे और दावा किया कि उसके बेटे की हत्या की गई है.

मां ने बेटे की हत्या की बात कुबूल की

अधिकारियों ने बताया कि अरविंद की शिकायत के आधार पर सोमवार को सेक्टर 18 पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बच्चे की मां पर संदिग्ध हुआ तो उससे कड़ाई से पूछताछ की. महिला ने अपराध कुबूल कर लिया, जिसके बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पुलिस बोली- अवैध संबंध का शक

एसीपी (क्राइम) वरुण दहिया ने कहा, आरोपी महिला ने अपने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली है, लेकिन हत्या के पीछे का असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है. संदेह है कि महिला के कथित तौर पर अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी बेटे को हो गई थी. हालांकि, मामले की जांच की जा रही है और महिला से आगे पूछताछ की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »