चाय में नशा देकर डॉक्टर दंपति को किया बेहोश, फिर नौकर ने घर में की जमकर लूट, सीसीटीवी का DVR भी लेकर हुआ फरार

हरियाणा के जगाधरी में एक डॉक्टर दंपति को उनके रसोइए ने चाय में नशा देकर बेहोश कर दिया और घर से कीमती सामान समेत CCTV का डीवीआर भी लेकर फरार हो गया. घटना तब सामने आई जब डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे. फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

Advertisement
डॉक्टर दंपति को बेहोश कर लूट डॉक्टर दंपति को बेहोश कर लूट

आशीष शर्मा

  • जगाधरी,
  • 17 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

हरियाणा के जगाधरी में सोमवार सुबह डॉक्टर दंपती के साथ धोखाधड़ी और लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई. सभरवाल अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन सभरवाल और उनकी पत्नी डॉ. पूनम सभरवाल को उनके रसोइए ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया फिर घर से कीमती सामान और CCTV का डीवीआर लेकर फरार हो गया.

यह घटना तब उजागर हुई जब दोनों डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे और फोन कॉल का जवाब भी नहीं दिया. अस्पताल स्टाफ जब उनके घर पहुंचा, तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद दोनों बेसुध हालत में मिले. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां ICU में भर्ती किया गया. दोनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

Advertisement

डॉक्टर दंपति को बेहोश कर लूट

पुलिस की शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह एक सोची-समझी साजिश थी. आरोपी नौकर घर की गतिविधियों, दिनचर्या और सुरक्षा सिस्टम की जानकारी रखता था. वह DVR मशीन भी साथ ले गया ताकि CCTV फुटेज न मिल सके.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और इस बात की जांच भी की जा रही है कि कहीं वह किसी और के साथ मिलकर वारदात को अंजाम तो नहीं दे गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »