गुरुग्राम: करोड़ों के द कैमेलियास में मेड से मारपीट, VIDEO वायरल, रुचिरा सचदेवा गिरफ्तार फिर मिली जमानत

गुरुग्राम के पॉश द कैमेलियास अपार्टमेंट में मेड से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी महिला रुचिरा सचदेवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. 24 जुलाई की घटना का वीडियो एक्स पर वायरल हुआ था. पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज की. जांच में महिला की पहचान फ्लैट मालकिन के तौर पर हुई. गिरफ्तारी के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.

Advertisement
मेड से मारपीट पुलिस ने खुद दर्ज किया केस. (Photo: Screengrab) मेड से मारपीट पुलिस ने खुद दर्ज किया केस. (Photo: Screengrab)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 10 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

गुरुग्राम के सेक्टर-42 स्थित लग्जरी द कैमेलियास अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला की पहचान 52 वर्षीय रुचिरा सचदेवा के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो वायरल होने के बाद सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की.

Advertisement

मामला द कैमेलियास अपार्टमेंट के टावर नंबर 7 के फ्लैट नंबर 407-B से जुड़ा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला घरेलू सहायिका को जबरदस्ती रोककर उसके साथ हाथापाई और मारपीट करती दिखाई दे रही थी. वीडियो सामने आने के बाद इसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया गया और दावा किया गया कि यह वीडियो गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित द कैमेलियास सोसाइटी का है.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर लगातार प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने कमेंट करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए. इसके बाद सुशांत लोक थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

लग्जरी सोसाइटी में मेड से मारपीट

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हेड कांस्टेबल राकेश और सिपाही रोहित ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच की. पुलिस की जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रही घटना बीते 24 जुलाई 2026 की है. प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वीडियो में महिला के साथ मारपीट करने वाली महिला फ्लैट की मालकिन है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच और उपलब्ध तथ्यों के सत्यापन के आधार पर मामला दर्ज किया है. मामले की औपचारिक रिपोर्ट इलाका मजिस्ट्रेट और पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी भेज दी गई है. अब पुलिस घटना से जुड़े बाकी पहलुओं की जांच कर रही है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, घरेलू सहायिका घटना के कुछ दिन बाद 27 जुलाई को काम छोड़कर चली गई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस ने इसका स्वतः संज्ञान लिया. सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामले में BNS की धारा 115(2) और 127(2) के तहत FIR संख्या 148 दर्ज की. शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था. वायरल वीडियो और मौके पर की गई जांच के बाद महिला की पहचान रुचिरा सचदेवा के रूप में हुई.

पुलिस ने उपलब्ध तथ्यों का सत्यापन करने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की औपचारिक रिपोर्ट इलाका मजिस्ट्रेट और पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है. मामले की आगे की जांच और अनुसंधान की जिम्मेदारी हेड कांस्टेबल राकेश को सौंपी गई है. पुलिस के मुताबिक, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की वैधानिक तरीके से जांच की जा रही है. वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों और घटना की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है.

करोड़ों की सोसाइटी में मेड से मारपीट का VIDEO

यह पूरा मामला जिस द कैमेलियास अपार्टमेंट से जुड़ा है, वह गुरुग्राम की चर्चित और बेहद महंगी रिहायशी सोसाइटी में शामिल है. सेक्टर-42 स्थित इस सोसाइटी को बेहद लग्जरी रिहायशी परिसर के तौर पर जाना जाता है. जानकारी के मुताबिक, द कैमेलियास का एक पेंटहाउस करीब 190 करोड़ रुपये में बिका था. वहीं, सोसाइटी के दूसरे फ्लैट भी करीब 100 करोड़ रुपये की कीमत में बिके थे.

Advertisement

इसी पॉश सोसाइटी से घरेलू सहायिका के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होने के बाद लोगों ने घटना पर सवाल उठाए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

वायरल वीडियो में महिला को घरेलू सहायिका के साथ मारपीट करते हुए देखा गया था. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लिया. मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने घटना और फ्लैट से जुड़े तथ्यों की जांच की. प्रारंभिक जांच में घटना 24 जुलाई की होना सामने आया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान की और अब उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, घरेलू सहायिका 27 जुलाई को काम छोड़कर चली गई थी. वहीं, वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की. फिलहाल आरोपी महिला रुचिरा सचदेवा गिरफ्तार है और मामले की जांच जारी है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. वायरल वीडियो, घटना की परिस्थितियों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »