पार्किंग विवाद में शख्स की हत्या, पड़ोसी ने मारी 16 गोलियां

फरीदाबाद के सेक्टर-21C में धनतेरस की रात पार्किंग विवाद में परमजीत धनकड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से 15-16 राउंड फायरिंग की, जिसमें 8-9 गोलियां परमजीत को लगीं. वह भांजे की शादी में शामिल होने सिंगापुर से दो दिन पहले ही घर लौटे थे. वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया. पुलिस और क्राइम ब्रांच उसकी तलाश में जुटी हैं.

Advertisement
पार्किंग विवाद में हत्या से सनसनी. (Photo: Screengrabs) पार्किंग विवाद में हत्या से सनसनी. (Photo: Screengrabs)

सचिन गौड़

  • फरीदाबाद,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST

फरीदाबाद के सेक्टर-21C में धनतेरस की रात एक मामूली पार्किंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ 15 से 16 राउंड फायरिंग की. इनमें से 8 से 9 गोलियां परमजीत धनकड़ को लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गया.

Advertisement

मृतक परमजीत धनकड़ मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे. वह एक बड़ी नेशनल कंपनी में कार्यरत थे और काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे. परिवार में खुशियों का माहौल था, क्योंकि परमजीत अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही फरीदाबाद लौटे थे. 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी होनी थी. लेकिन शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

जानकारी के मुताबिक, परमजीत सेक्टर-21C के मकान नंबर 641 की पहली मंजिल पर पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते थे. धनतेरस की रात करीब 8 बजे वह जिम से घर लौटे थे. इसी दौरान पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर तीसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा से उनका विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और परमजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं.

Advertisement

पहले भी हो चुका था दोनों परिवारों के बीच विवाद
पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था. करीब पांच दिन पहले भी आरोपी ने परमजीत के बेटे के साथ कुत्ते को लेकर गाली-गलौज की थी. हालांकि, इस बार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ. आरोप है कि मोहन उर्फ मोनू ने 15 से 16 राउंड फायरिंग की, जिनमें 8 से 9 गोलियां परमजीत को लगीं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं. घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज भेजने की प्रक्रिया शुरू की है. थाना प्रभारी पहलाद कुमार के मुताबिक, आरोपी की तलाश की जा रही है.

जिस घर में कुछ दिनों बाद भांजे की शादी की शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब मातम पसरा है. शादी में शामिल होने के लिए विदेश से घर लौटे परमजीत की जिंदगी पड़ोसियों के बीच हुए एक विवाद ने छीन ली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »