गुरुग्राम: पद्मावत के विरोध में हिंसा करने और बस पर हमले के आरोप में 42 गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस के एक जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने हिंसक घटनाओं में कथित संलिप्तता को लेकर 42 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 14 लोगों को एहतियात के तौर पर गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अजीत तिवारी

  • गुरुग्राम,
  • 28 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:30 AM IST

गुरुग्राम में फिल्म पद्मावत के खिलाफ हिंसा करने के आरोप में 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के खिलाफ हिंसा करने और एक स्कूल बस पर महला करने का आरोप है. साथ ही करणी सेना के नेता ठाकुर कुशलपाल सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

गुरुग्राम पुलिस के एक जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने हिंसक घटनाओं में कथित संलिप्तता को लेकर 42 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 14 लोगों को एहतियात के तौर पर गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

गुड़गांव पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी रवीन्दर कुमार ने बताया कि हिंसा की जांच कर रहे गुड़गांव पुलिस के विशेष जांच दल ने सोहना में सिलानी मोड़ से चार लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि वे मेवात के गांव उलेटा रोज का मेव के रहने वाले हैं.

कुमार ने बताया, ‘फिल्म के विरोध में प्रदर्शन के सिलसिले में गुड़गांव पुलिस ने अभी तक 42 लोगों को गिरफ्तार किया है.’ कुमार ने बताया कि विशेष जांच दल ने करणी सेना के नेता ठाकुर कुशलपाल को भी हिंसा में उनकी भूमिका पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

उन्होंने सोशल मीडिया में चल रही उन खबरों को खारिज किया है कि मुस्लिम युवाओं को हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा. उन्होंने लोगों से जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा. कुमार ने कहा कि गिरफ्तार किये गए लोगों को एक अदालत ने में भेज दिया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »