रोहतक में बीच सड़क चलीं 30 गोलियां, बदमाश दिनेश गोगा की हत्या- Video

रोहतक के दिल्ली बाईपास पर शाम करीब सात बजे दो बाइक सवार हमलावरों ने बदमाश दिनेश गोगा की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी. वह अपने साथी के साथ पैदल जा रहा था. घटनास्थल से 28-30 खोखे बरामद हुए हैं. क्राइम ब्रांच और STF की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं.

Advertisement
हमलावर बाइक से आए और गोली मारकर फरार हो गए. (Photo: ITG) हमलावर बाइक से आए और गोली मारकर फरार हो गए. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • रोहतक,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

रोहतक में आज शाम करीब सात बजे दिल्ली बाईपास पर कुछ बदमाशों ने एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान दिनेश गोगा निजामपुर जिला सोनीपत के रूप में हुई है. मृतक अपने साथी के साथ दिल्ली बाईपास पर पैदल था तभी पीछे से दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उसपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. दिनेश पर करीब दो दर्जन गोलियां चलाई गई.

Advertisement


मौके से करीब 28 से 30 राउंड गोलियों के खोखे मिले
हत्या की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच 1 और क्राइम ब्रांच 2 के साथ STF की टीम पहुंची. वहीं कुछ देर बाद डीएसपी रवि खुंडिया भी मौके पर पहुंची. पुलिस को मौके से करीब 28 से 30 राउंड गोलियों के खोल मिले हैं. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.

वहीं एक चश्मदीद ने बताया कि दो युवकों ने गोलियां चलाई हैं. मृतक दिनेश गोगा का आपराधिक रिकार्ड बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है.

---- समाप्त ----
इनपुट- सुरेंद्र सिंह

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement