सूरत में संपत्ति विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, मां और छोटे भाई का बड़ा बेटे ने किया मर्डर

सूरत में संपत्ति विवाद को लेकर एक शख्स ने अपनी मां और छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी. दरअसल, परिवार की तीन दुकानों से हर महीने करीब 60 हजार रुपये किराया मिलता था, जिसे मां अपने साथ रहने वाले छोटे बेटे को देती थीं. आरोपी इसी से नाराज था.

Advertisement
बड़े बेटे ने अपनी मां और छोटे भाई की हत्या कर दी. (Representational Image-ITG) बड़े बेटे ने अपनी मां और छोटे भाई की हत्या कर दी. (Representational Image-ITG)

aajtak.in

  • सूरत,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:00 AM IST

गुजरात के सूरत में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी मां और छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि, घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे लिंबायत इलाके की सहजआनंद सोसाइटी में हुई. आरोपी की पहचान 40 साल के श्रीनिवास के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे घटना के कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

मृतकों की पहचान मल्लेश्वरी गोडुरू और उनके सबसे छोटे बेटे राजू के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि परिवार मूल रूप से तेलंगाना का रहने वाला है और लंबे समय से सूरत में रह रहा था.

तीन दुकानों के किराये को लेकर था विवाद

पुलिस ने बताया कि परिवार में संपत्ति के बंटवारे और तीन दुकानों से मिलने वाले किराये को लेकर करीब दो साल से विवाद चल रहा था. इन दुकानों से हर महीने लगभग 60 हजार रुपये किराया मिलता था. मल्लेश्वरी अपने छोटे बेटे राजू के साथ रहती थीं. वह दुकानों से मिलने वाली किराये की रकम राजू को देती थीं. परिवार के सदस्यों ने बताया कि आरोपी बड़े बेटे श्रीनिवास को इस व्यवस्था पर आपत्ति थी. वह चाहता था कि प्रॉपर्टी और उससे होने वाली आमदनी तीनों भाइयों श्रीनिवास, राजू और रमेश के बीच बराबर बांटी जाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले पति को छोड़ा, दूसरे का कर दिया मर्डर! बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश, सोते समय गर्दन पर चाकू से किए वार

मां ने फिलहाल संपत्ति बांटने से किया था इनकार

सूरत के डीसीपी कानन देसाई ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. मामले को सुलझाने के लिए कई बैठकें भी हुई थीं. पुलिस ने बताया कि मल्लेश्वरी ने फिलहाल संपत्ति का बंटवारा नहीं करने का फैसला लिया था. वह किराये की रकम अपने छोटे बेटे राजू को देना चाहती थीं, क्योंकि वह उसी के साथ रह रही थीं. इसी व्यवस्था को लेकर श्रीनिवास नाराज था.

डीसीपी कानन देसाई ने बताया कि रविवार सुबह श्रीनिवास घर पहुंचा और उसने चाकू से अपनी मां और छोटे भाई पर हमला कर दिया. दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों और विवाद के पूरे क्रम का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: वैशाली छात्र हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में लड़की के पिता और स्कूल गार्ड ने किया था मर्डर

Advertisement

फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस संपत्ति के बंटवारे और किराये की रकम को लेकर चल रहे विवाद सहित सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »