पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने मांगी इच्छामृत्यु, 'लुटेरी दुल्हन' बताकर लगाए गंभीर आरोप

सूरत में किरीट पटेल नाम के व्यक्ति ने पत्नी की कथित प्रताड़ना और कानूनी उत्पीड़न से परेशान होकर इच्छामृत्यु की मांग की है. पीड़ित पति ने पत्नी को 'लुटेरी दुल्हन' बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पुलिस उनकी शिकायत नहीं सुन रही. कलेक्टर को दिए आवेदन में उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर लेंगे.

Advertisement
पति ने प्रशासन को दी चेतावनी.(Photo: Sanjay Singh J Rathod/ITG) पति ने प्रशासन को दी चेतावनी.(Photo: Sanjay Singh J Rathod/ITG)

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:50 PM IST

गुजरात के सूरत शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित प्रताड़ना और कानूनी दुरुपयोग से परेशान होकर इच्छामृत्यु की मांग की है. सूरत निवासी किरीट पटेल ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है.

Advertisement

किरीट पटेल ने अपनी पत्नी मनीषा चौहान पर महिलाओं के लिए बने कानूनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पत्नी पहले उनके साथ मारपीट करती है और बाद में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 या महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवा देती है. पीड़ित पति ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी ने उनकी पहली पत्नी से हुए बेटे को जान से मारने की कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें: फर्जी CBI अफसर बन बुजुर्ग महिला को किया 'डिजिटल अरेस्ट', 1.34 करोड़ ठगने वाला सूरत से गिरफ्तार

मामले का एक और पहलू दोनों का वैवाहिक इतिहास है. किरीट और मनीषा दोनों की यह तीसरी शादी है. किरीट ने पत्नी को 'लुटेरी दुल्हन' बताते हुए कहा कि कुछ महिलाएं शादी के बाद घर से सामान लेकर भाग जाती हैं, जबकि कुछ कानून का इस्तेमाल कर पति और उसके परिवार को कानूनी मामलों में फंसा देती हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी दूसरी श्रेणी में आती है.

Advertisement

'न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगा'

किरीट पटेल ने कहा कि वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय के कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिला. उनका आरोप है कि पुरुषों के अधिकारों की रक्षा के लिए कोई सख्त कानून नहीं है और समाज व कानून हमेशा महिलाओं की बात को ही सही मानता है.

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अगले तीन दिनों के भीतर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आत्महत्या कर लेंगे. इच्छामृत्यु की मांग को लेकर दिए गए आवेदन के बाद स्थानीय प्रशासन में हलचल मच गई है.

आजतक से बातचीत में किरीट पटेल ने कहा कि 'मृत्यु किसे पसंद है, लेकिन जब इंसान के पास कोई रास्ता नहीं बचता तब वह मौत के बारे में सोचता है.' उन्होंने बताया कि कलेक्टर ने उन्हें पुलिस कमिश्नर के पास भेजा था, जहां केवल आश्वासन मिला, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

किरीट पटेल ने बताया कि उनकी शादी 14 नवंबर 2024 को मनीषा चौहान से हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी, सास ताराबेन और साला दीपक भाई मिलकर उन्हें परेशान कर रहे हैं. उनका दावा है कि पत्नी पहले भी दो शादियों में लाखों रुपये लेकर विवाद कर चुकी है और उसके खिलाफ उनके पास वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है.

Advertisement

पीड़ित पति ने कहा कि उनकी पत्नी उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है. यदि उनका फोन व्यस्त रहता था तो पत्नी उन पर शक करती थी और पूछताछ करती थी. उन्होंने बताया कि पत्नी ने उनसे कई लाख रुपये की मांग भी की और केस खत्म करने के बदले पैसे देने का दबाव बनाया.

किरीट ने आरोप लगाया कि एक बार उनकी पत्नी ने उनके बेटे के मुंह पर रोटी दबाकर और गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि यदि वह समय पर नहीं पहुंचते तो बेटे की जान जा सकती थी. इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत देने की कोशिश की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई.

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

पीड़ित पति ने कहा कि वह कई बार पुलिस अधिकारियों के पास गए, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला. उनका आरोप है कि डीसीपी और अन्य अधिकारियों ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज करने की बात कही थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई.

उन्होंने बताया कि पत्नी उनके खिलाफ भरण-पोषण और घरेलू हिंसा का मामला भी अदालत में चला रही है. किरीट का कहना है कि उन्हें इन मामलों से परेशानी नहीं है, लेकिन वह अपने बेटे पर कथित हमले के मामले में कार्रवाई चाहते हैं.

Advertisement

किरीट पटेल ने कहा कि यदि पुलिस और प्रशासन उनकी शिकायत नहीं सुनेंगे तो आम आदमी आखिर कहां जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उन्हें यहां तक कह दिया कि 'दो हजार लोग लेकर भी आ जाओ, हमें किसी से डर नहीं लगता.' फिलहाल यह मामला सूरत में चर्चा का विषय बना हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »