फ्लैट नंबर 506 में लड़की की लाश... लिव-इन पार्टनर मौके से फरार, सुसाइड या मर्डर पर मिस्ट्री बरकरार

गुजरात के सूरत ग्रामीण क्षेत्र में एक अपार्टमेंट से युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई है. युवती कथित तौर पर एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, जो घटना के बाद से गायब बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement
सूरत में फ्लैट में मिला महिला का शव (Photo: itg) सूरत में फ्लैट में मिला महिला का शव (Photo: itg)

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

गुजरात के सूरत ग्रामीण इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जिले की पलसाना तहसील के बगुमरा गांव में स्थित एक अपार्टमेंट से रविवार को एक युवती का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया गया है कि मृतक युवती एक लड़के के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी जो कि लापता है. फिलहाल युवती  के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत के रहस्य से पर्दा उठ जाएगा.

Advertisement

यह घटना पलसाना पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बगुमरा गांव के 'महादेव विला अपार्टमेंट' की है. रविवार को यहां पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 506 से एक युवती का शव मिला है. मृतका की पहचान माही खातून के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि माही खातून इस फ्लैट में किसी युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी. युवती का फ्लैट से शव मिलने की घटना का खुलासा तब हुआ जब उस युवक का एक दोस्त उसे नौकरी पर साथ ले जाने के लिए फ्लैट पर बुलाने आया था. जब उसने फ्लैट में देखा तो युवती मृत अवस्था में पड़ी थी, जबकि उसके साथ रहने वाला युवक वहां मौजूद नहीं था. 

दोस्त ने तुरंत इस बात की जानकारी मकान मालिक और पुलिस को दी थी.घटना की सूचना मिलते ही पलसाना थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी.पुलिस ने शव को फ्लैट से अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है.पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर युवती की मौत कैसे हुई है और क्या उसकी मौत के पीछे उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक की कोई भूमिका है या नहीं?

Advertisement

सूरत ग्रामीण पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर बी.डी.जिलरिया ने मीडिया को बताया कि पलसाना पुलिस को एक जानकारी मिली थी कि बगुमरा स्थित महादेव पैलेस के फ्लैट नंबर 506 में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है. वइस सूचना के आधार पर की गई जांच में पता चला है कि मृतक का नाम मेहविश खातून है, जो अफज़ल अली की बेटी हैं. उनकी उम्र करीब 22 साल थी. फिलहाल, इस मामले में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ निश्चित तौर पर कहा जा सकेगा कि असल हकीकत क्या है. फिलहाल इस मामले में जांच जारी है, इसलिए अभी इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement