जिस महिला के साथ OYO रूम में पहुंचे विधायक, पीछे से आ गया उसका पति, Video वायरल

गुजरात के सूरत के एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि AAP MLA एक महिला के साथ होटल रूम में पहुंचे थे. उसी दौरान महिला का पति वहां पहुंच गया, जिसके बाद विधायक रूमाल से मुंह को छिपाते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए.

Advertisement
सीसीटीवी में महिला के साथ नजर आए विधायक. (Photo: Video Grab) सीसीटीवी में महिला के साथ नजर आए विधायक. (Photo: Video Grab)

संजय सिंह राठौर / भार्गवी जोशी

  • सूरत/जूनागढ़,
  • 23 जून 2023,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST

गुजरात की विसावदर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक भूपेंद्र भाई उर्फ भूपत भाई भायानी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. दरअसल, विधायक भूपेंद्र भाई सूरत के कडोदरा इलाके में एक होटल में 8 जून को महिला के साथ पहुंचे थे. महिला ने चेहरा ढक रखा था. विधायक होटल के कमरे में महिला के साथ पहुंचे ही थे कि कुछ देर बाद उनके पीछे महिला का पति आ गया. इसके बाद विधायक को मुंह छिपाकर गेस्ट हाउस से भागना पड़ा था.

Advertisement

वायरल वीडियो सूरत के कडोदरा इलाके में स्थित सूरज गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है. इस होटल के काउंटर के पास की तस्वीरों में जूनागढ़ की वीसावदर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक भूपेंद्र भाई उर्फ भूपत भाई भायानी खड़े दिख रहे हैं. विधायक गेस्ट हाउस के काउंटर पर बैठा शख्स रजिस्टर में एंट्री कर रहा है. विधायक के साथ एक महिला खड़ी है, जिसने अपने चेहरे को दुपट्टे से ढक रखा है.

यहां देखें वीडियो

रजिस्टर में एंट्री करने के बाद रूम में पहुंचे थे विधायक

रजिस्टर में एंट्री कराने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक महिला के साथ गेस्ट हाउस के कमरे की तरफ चले जाते हैं. इसके कुछ देर बाद उस महिला का पति भी गेस्ट हाउस में पहुंच जाता है. जब विधायक महिला को पति को देखते हैं तो भूपेंद्र भाई उर्फ भूपत भाई भायानी आनन फानन में अपने मुंह को रुमाल से छिपाकर गेस्ट हाउस से रफूचक्कर हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो 8 जून 2023 का बताया जा रहा है.

Advertisement

विधायक ने 800 रुपये चुकाया था रूम का किराया

सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी के विधायक भूपेंद्र भाई गेस्ट हाउस के कमरे में करीब 50 मिनट तक ठहरे थे. उन्होंने 800 रुपये रूम का किराया भी चुकाया था, लेकिन जैसे ही उनके साथ पहुंची महिला का पति गेस्ट हाउस पर पहुंचा तो विधायक के होश उड़ गए और वह मुंह को रुमाल से ढककर वहां से चुपचाप निकल गए. आम आदमी पार्टी के विधायक भूपेंद्र भाई का ये सीसीटीवी काफी वायरल हो रहा है. इससे गुजरात की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है.

वायरल वीडियो को लेकर क्या बोले विधायक

जूनागढ़ के विसावदर सीट से विधायक भूपत भायानी ने इस मामले में कहा कि ये हीन प्रकार की राजनीति है, मैं सेवा करता रहा हूं और करता रहूंगा, पर जो लोग मेरा ये सेवाकार्य नहीं देख सकते, उन्होंने ये काम मुझे बदनाम करने के लिए किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »