VIDEO: पहले से बाहर बैठा था सांप, बाहर निकलते ही युवक को डसा

गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक घर से बाहर निकलते ही दहलीज पर पहले से मौजूद सांप के हमले का शिकार हो जाता है. सांप उसके पैर में डंस लेता है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है. परिजन युवक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement
घर से बाहर निकलते ही युवक को सांप ने डसा. (Photo: Screengrabs) घर से बाहर निकलते ही युवक को सांप ने डसा. (Photo: Screengrabs)

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद ही हैरान और विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक वायरल वीडियो से लोग स्तब्ध हैं. वीडियो किसी सोसाइटी का बताया जा रहा है. दरअसल एक युवक जैसे ही अपने घर के मुख्य दरवाजे की दहलीज़ से बाहर निकला, वैसे ही वहां पहले से मौजूद एक सांप अचानक उसके पैरों के पास आ गया. युवक जब तक कुछ समझ पाता या वहां से हट पाता, सांप ने बिजली की फुर्ती से उसके पैर पर हमला कर दिया और उसे डंस लिया. सांप के काटते ही युवक बुरी तरह घबरा गया.

Advertisement

यह पूरी खौफनाक घटना पास में ही लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सांप रेंगता हुआ घर के अंदर प्रवेश करने वाला होता है. वह आम रास्ते से रेंगते हुए घर की दहलीज तक पहुंच जाता है. इसी बीच युवक घर के अंदर से बाहर जाने के लिए दहलीज पर जैसे ही कदम रखता है, वैसे ही पलक झपकते ही सांप युवक के पैर से लिपटकर उसे काट लेता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी सहम गए हैं. साथ ही सोसाइटी परिसरों में सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं. सांप के काटने के तुरंत बाद आसपास के लोगों और परिवारजनों में हड़कंप मच गया. बिना एक पल गंवाए, युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुरू कर दिया गया है.

Advertisement

आपको बता दें कि मानसून या झाड़ियों वाले इलाकों के पास अक्सर सांप सुरक्षित ठिकानों की तलाश में रिहायशी सोसाइटियों में घुस आते हैं. घर से बाहर निकलते समय या अंधेरे में पैर नीचे रखते वक्त हमेशा सावधानी बरतें. सोशल मीडिया पर सूरत के नाम से वायरल हुआ यह वीडियो किस रिहायशी एरिया से है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »