अहमदाबाद: एक्सिडेंट में कांग्रेस विधायक के भतीजे सहित 3 की मौत

दरअसल ये पांचों दोस्त रात को 2:30 बजे खाली सड़क पर तेजी से अपनी फोक्सवेगन गाड़ी दौड़ा रहे थे, उसी वक्त अचनाक रिंग रोड पर ट्रक सामने से आ गया और दोनों की जबरदस्त टक्कर हुई और गाड़ी में आग लग गई.

Advertisement
हादसे में गई 3 लोगों की जान हादसे में गई 3 लोगों की जान

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 08 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

अहमदाबाद के सरदार पटेल रिंग रोड पर भाडज के पास एक ट्रक और गाडी की भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक मंत्री का रिश्तेदार है तो दूसरा कांग्रेस के विधायक का भतीजा है. दरअसल एक्सिडेंट के बाद गाड़ी में आग लग गई थी जिसमें झुलस कर मौके पर ही तीनों की मौत हो गई. वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Advertisement

मरने वाले में एक कांग्रेस के विधायक भगवान बारड का भतीजा है तो दूसरा मंत्री कौशिक पटेल का रिश्तेदार है. दरअसल ये पांचों दोस्त रात को 2:30 बजे खाली सड़क पर तेजी से अपनी फोक्सवेगन गाड़ी दौड़ा रहे थे, उसी वक्त अचनाक रिंग रोड पर ट्रक सामने से आ गया और दोनों की जबरदस्त टक्कर हुई और गाड़ी में आग लग गई.

मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के लोगों ने दो लोगों को तो बचा लिया लेकिन तीन की मौत हो गई. मरने वालों में कांग्रेस विधायक भगवान बारड के भतीजे राहुल बारड के अलावा रोयल पटवा और धैर्य पटेल शामिल हैं. धैर्य पटेल मंत्री कौशिक पटेल के रिश्तेदार थे. जबकि जिन दो लड़कों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है उसमें पार्थ पीपावत और मोहन सिंह हैं. दोनों लड़के फिलहाल अहमदाबाद के सिम्स अस्पतला में भर्ती हैं. हालांकि एक्सिडेंट के बाद कार में आग कैसे लगी इसे लेकर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement