सरपंच चुनाव जीतने के लिए चोरी, 200 CCTV खंगालकर 38 लाख का माल बरामद, राजस्थान से अहमदाबाद बाइक पर आते थे चोर

अहमदाबाद के घाटलोडिया में बंद घर से हुई लाखों की चोरी का जोन-1 एलसीबी ने खुलासा किया है. पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज जांचकर राजस्थान के दिनेश मीना को गिरफ्तार किया. आरोपी ने सरपंच चुनाव में खर्च जुटाने के लिए साथियों संग चोरी की थी.

Advertisement
पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार (Photo: Screengrab) पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

अहमदाबाद के घाटलोडिया इलाके में जनवरी महीने में बंद घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का मामला जोन-1 एलसीबी ने सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में राजस्थान निवासी दिनेश मीना को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से करीब 38 लाख रुपये के चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक घाटलोडिया में रहने वाला एक परिवार पारिवारिक काम से राजकोट गया हुआ था. इसी दौरान चोरों ने घर की छत पर लगी वेंटिलेशन ग्रिल खोलकर अंदर प्रवेश किया और करीब 13 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चुरा लिए. चोरी की सूचना मिलने के बाद जोन-1 एलसीबी की टीम ने जांच शुरू की.

Advertisement

जोन-1 एलसीबी ने 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले

पुलिस ने चारों दिशाओं से करीब 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जांच में सामने आया कि तीन लोग बाइक पर सवार होकर चोरी करने आए थे. बाइक नंबर के आधार पर एक आरोपी की पहचान आदतन चोर दिनेश मीना के रूप में हुई.

पूछताछ में पता चला कि दिनेश अपने दो साथियों कमलेश और ईश्वर के साथ अहमदाबाद आया था. कमलेश और ईश्वर ने घर में घुसकर चोरी को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार कमलेश पहले भी कई मामलों में वांछित है.

सरपंच चुनाव का खर्च जुटाने के लिए रची चोरी की साजिश

आरोपियों ने बताया कि उनके गांव में सरपंच चुनाव होने वाले हैं. विपक्षी उम्मीदवार को हराने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी. चुनाव खर्च जुटाने के लिए उन्होंने चोरी की योजना बनाई और दो दिन तक बंद घरों की रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement