गुजरातः 'हमारे पास अनाज के भंडार, दुनिया का पेट भर सकते हैं बस WTO परमिशन दे दे', PM मोदी बोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात में एक कार्यक्रम में वर्चुअली कनेक्ट हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के पास अनाज के भंडार हैं. हम इसे दुनियाभर को भेज सकते हैं. बस डब्ल्यूटीओ की अनुमति मिलने की देर है.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 12 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST
  • पीएम मोदी ने वर्चुअली लिया कार्यक्रम में हिस्सा
  • जो बाइडेन के साथ बातचीत का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अप्रैल को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बातचीत की थी. दोनों नेताओं के बीच जो बात हुई उसका जिक्र पीएम मोदी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति जो बाइडेन से हुई चर्चा के दौरान कहा था कि अगर विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization) हमें अनुमति दे तो भारत में अनाज के इतने भंडार हैं  कि हम उससे पूरी दुनिया का पेट भर सकते हैं. हमें परमिशन मिले तो हम अपने अनाज को पूरी दुनिया में भेज सकते हैं. मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से हमारे यहां अनाज के भंडार भरे हुए हैं. बता दें कि पीएम मोदी लेउवा पाटीदार के अन्नपूर्णा माता मंदिर के नए भवन के भूमि पूजन के मौके पर वर्चुअली तौर पर मौजूद रहे.

Advertisement

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन और रूस युद्ध की वजह से पैदा हुए हालात का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अभी पूरे विश्व में संकट के हालात पैदा हो गए हैं, क्योंकि कई चीजें जो आसानी से मिल जाया करती थीं, अब उन्हें हासिल करने में दिक्कत हो रही है. पीएम मोदी ने कहा कि जहां से हमें पेट्रोल और फर्टिलाइजर मिलता है, वह सब बंद हो चुका है. युद्ध के चलते ऐसा माहौल बन गया है कि सभी देश सिर्फ अपनी चिंता कर रहे हैं. इसी बीच एक नई मुसीबत दुनिया के सामने ये आई है. कि दुनियाभर में अनाज के भंडार कम पड़ने लगे हैं.

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि गुजरात को एक ऐसा नेतृत्व मिला है, जो म्रुदुभाषी है.  मुझे भरोसा है कि सीएम भूपेन्द्र पटेल गुजरात को आने वाले दिनों में नई उंचाइयों पर लेकर जाएंगे. उनकी आधुनिक सोच प्रशंसनीय है.

Advertisement

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के खुद के कार्यकाल को याद किया. उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब मैं गुजरात में काम करता था, तब देश के विकास के लिए गुजरात का विकास किया. साथ ही गुजरात के विकास के लिए हमने मापदंड स्थापित किए. पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की काफी समृद्ध पंरपरा है. 
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »