नमक सत्याग्रह के 91 साल पूरे होने पर आज PM मोदी करेंगे अमृत महोत्सव की शुरुआत

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में अमृत महोत्सव की शुरुआत होगी. पीएम मोदी इस महोत्सव की शुरुआत करेंगे. आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. 

Advertisement
पीएम मोदी (फाइल-फोटो) पीएम मोदी (फाइल-फोटो)

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 11 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:26 AM IST
  • आज साबरमती आश्रम से निकलेगा दांडी मार्च
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दांडी मार्च को करेंगे रवाना  
  • 6 अप्रैल को विभिन्न ऐरिया से होते हुए दांडी पहुंचेगी यात्रा 

गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह के लिए दांडी यात्रा शुरू कर अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया था. इस नमक सत्याग्रह को 91 साल पूरे हो रहे हैं. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च से आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत कर रहे हैं. देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 हफ्ते पहले 12 मार्च से अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा. 

Advertisement

नमक सत्याग्रह के नाम से इतिहास में चर्चित दांडी यात्रा की शुरुआत 12 मार्च 1930 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुई थी. यात्रा अहमदाबाद के नजदीक साबरमती आश्रम से शुरू होकर नवसारी स्थित छोटे से गांव दांडी तक गई थी. नमक सत्याग्रह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. 12 मार्च को देश की आजादी के लिए निकाले गए दांडी मार्च यानी नमक सत्याग्रह के 91 साल पूरे हो रहे हैं. 

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद पहुंचेंगे और 12 मार्च को गांधी आश्रम से दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के साबरमती गांधी आश्रम से इसकी शुरुआत करेंगे, जो ऐतिहासिक दांडी ब्रिज से होकर गुजरेगी. ये यात्रा 6 अप्रैल को दांडी पहुंचेगी, इस दौरान दांडी मार्च तक की यात्रा में बीजेपी और केंद्र सरकार से जुड़े कई मंत्री अलग-अलग दिन यहां पहुंचेंगे और इस मार्च में हिस्सा लेंगे. 

Advertisement

नमक सत्याग्रह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. इस मार्च के जरिए बापू ने अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को तोड़कर उस सत्ता को चुनौती दी थी, जिसके बारे में कहा जाता था कि उसके साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता है. बता दें कि इसी दिन कांग्रेस भी अपनी यात्रा निकाल रही है. गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने बताया कि कांग्रेस इस यात्रा को दोपहर बाद निकालेगी, जोकि किसान के लिए बनाए गए कानून के खिलाफ सरकार के सामने लड़ाई के तौर पर है.

बता दें कि केंद्र सरकार अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम के आसपास के परिसर को भी विकसित करने की योजना पर काम कर रही है. करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से आसपास बनी कॉलोनी को दूसरी जगह पर विस्थापित कर, यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का गांधी आश्रम परिसर बनाने की तैयारी की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement