हार्दिक पटेल ने पूछा- विधानसभा में पाटीदारों का मुद्दा क्‍यों नहीं उठा रही कांग्रेस

इसी को लेकर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने आज कांग्रेस पर वार किया है. हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस के विधायक पाटीदारों पर हुए राजद्रोह के केस और 14 पाटीदारों की मौत के मामले में चुप क्‍यों है.

Advertisement
हार्दिक पटेल हार्दिक पटेल

अंकुर कुमार / गोपी घांघर

  • अहमदाबाद ,
  • 27 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 10:35 PM IST

पिछले पांच दिन से गुजरात विधानसभा का सत्र चल रहा है. विधानसभा में दलित सामाजिक कार्यकर्ता भानुभाई वनकर की मौत मामले को लेकर हंगामा हो चुका है. दलितों पर होने वाले अत्याचार और आत्महत्या के मुद्दे पर निर्दलीय नेता जिग्नेश मेवानी और कांग्रेस के नेता परेश धानानी और शैलेश परमार ने भी इस मुद्दे को उठाया.

इसी को लेकर नेता हार्दिक पटेल ने आज कांग्रेस पर वार किया है. हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस के विधायक पाटीदारों पर हुए राजद्रोह के केस और 14 पाटीदारों की मौत के मामले में चुप क्‍यों है.

Advertisement

ने ये भी कहा कि भाजपा कांग्रेस दोनों ही एक से हैं. हार्दिक ने कहा कि पिछले 2.5 सालों से पाटीदार आरक्षण आंदोलन चल रहा है. ऐसे में अब विधानसभा में कांग्रेस क्‍यों चुप है? हार्दिक ने कहा कि हमे लगा था कि परेश धानानी जैसे युवा नेता के नेता विपक्ष बनने से जनता को फायदा होगा. हालांकि जनता के मुद्दे पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया ना होने से जनता के विश्‍वास पर पानी फेर दिया गया है. हार्दिक ने साथ ही ये भी कहा कि आज मजबूत विपक्ष होने के बावजूद अब जनता निराश है. हार्दिक ने सवाल किया कि ऐसे में अब जनता कहां जाएगी?

गौरतलब है कि विधानसभा में दलित सामाजिक कार्यकर्ता की मौत के मुद्दे पर विधायक जिग्नेश मेवानी बोलने के लिए खड़े हुए और सरकार पर हमला बोला तो विधानसभा अध्यक्ष के इशारे पर उनका माइक बंद कर दिया गया था. इसे लेकर विधानसभा में काफी हंगामा हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »